फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two restaurant seals, food licenses and permissions will also be investigated on the sale of hookah a

MP News: हुक्का और अवैध शराब बिक्री पर दो रेस्टोरेंट सील, फूड लाइसेंस और अनुमतियों की भी जांच होगी

Sun, 16 Jul 2023 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Jul 2023 06:51 PM IST
सार

कलेक्टर के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट हरेन्द्र नारायण के नेतृत्व में राज्य अमले के साथ आबकारी एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रूप से मदिरापान एवं हुक्का पिलाने वाले होटल, ढाबों के विरूद्ध संयुक्त रूप से छापा मारा गया।

विज्ञापन
MP News: Two restaurant seals, food licenses and permissions will also be investigated on the sale of hookah a
जिला प्रशासन ने दो रेस्टारेंट को सील किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में जिला प्रशासन की अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार रात को जिला प्रशासन, आबकारी और खाद्य विभाग की टीम ने 6 जगह छापा मारा। इसमें दो जगह हुक्का और अवैध शराब ब्रिकी और पिलाने पर दो रेस्टारेंट सील किए गए। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि संबंधित रेस्टारेंट के अवैध निर्माण, फूड लाइसेंस और अन्य अनुमतियों की भी जांच की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट हरेन्द्र नारायण के नेतृत्व में राज्य अमले के साथ आबकारी एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रूप से मदिरापान एवं हुक्का पिलाने वाले होटल, ढाबों के विरूद्ध संयुक्त रूप से छापा मारा गया।
विज्ञापन


इसमें नेचुरल कॉटेज में अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए पाया गया और 8 हुक्के बरामद हुए है। जिस पर नेचुरल कॉटेज को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही फूड के सैंपल भीं लिए गए है। एक अन्य टीम ने कार्यवाही के दौरान आचमन ढाबा रायसेन रोड से मौके पर मदिरापान कराते हुए पाये जाने पर फूड सेम्पल लिया गया तथा संयुक्त टीम के द्वारा परिसर को सील बंद की कार्यवाही की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए गए दोनो रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस भी निरस्त करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही नगर निगम और अन्य विभागों की अनुमतियों को भी चेक करने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आबकारी के पुराने बने प्रकरणों के आधार पर बावड़िया कलां स्थित विन्टर रोज गार्डन, बैरागढ़ स्थित मोक्ष क्लब, केरवा रोड स्थित थ्री चेप्टर रेस्टोरेन्ट, एम.पी. नगर स्थित डी रंच रेस्टोरेन्ट एवं बैरागढ़ स्थित वाटर विले रेस्टोरेन्ट पर भी गठित अलग-अलग टीमों के द्वारा विधिवत जांच एवं तलाशी की कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि पुराने पंजीबद्ध प्रकरणों के आधार पर होटल ढाबों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed