फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Today Samrasata Yatras will start from five places including Singrauli, Sheopur, Mandav

MP News: सिंगरौली, श्योपुर, मांडव समेत पांच जगह से आज निकलेंगी समरसता यात्राएं

Mon, 24 Jul 2023 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Jul 2023 09:46 PM IST
सार

सभी यात्राएं 11 अगस्त तक सागर पहुंचेंगी और 12 अगस्त को सागर में सभी यात्राओं का सामूहिक एकत्रीकरण होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 100 करोड़ से बनने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Today Samrasata Yatras will start from five places including Singrauli, Sheopur, Mandav
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले राजनीति दल हर वर्ग को साधने में जुटे हैं। इसी के तहत भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग को साधने के लिए सागर में संत रविदास मंदिर का निर्माण कर रही है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने बताया कि संत रविदास मंदिर निर्माण की समरसता यात्राएं 25 जुलाई को पांच स्थानों से निकलेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली से, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर से, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार जिले के मांडव से, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह बालाघाट से एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य व प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर नीमच से समरसता यात्राओं को ध्वज दिखाकर रवाना करेंगी। उन्होंने बताया कि यात्राएं 18 दिनों तक प्रदेश के 46 जिलों में भ्रमण करेंगी, इस दौरान 244 स्थानों पर जनसंवाद के कार्यक्रम होंगे, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता, प्रादेशिक नेता एवं संत संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


11 अगस्त को सागर पहुंचेंगी, 12 को पीएम आएंगे
सभी यात्राएं 11 अगस्त तक सागर पहुंचेंगी और 12 अगस्त को सागर में सभी यात्राओं का सामूहिक एकत्रीकरण होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 100 करोड़ से बनने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे। यात्रा के रथ में 55 हजार गांव से एक मुट्ठी मिट्टी एवं 313 विकासखण्डों से प्रमुख नदियों का जल एकत्र करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित अत्याचार में राजस्थान नंबर वन, खरगे जवाब दें : आर्य
अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे यह कहते हैं कि मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, तो उन्हें राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट का अवलोकन करना चाहिए। एनसीआरबी की रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि राजस्थान महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं और दलितों पर अत्याचार के मामलों में देश में नंबर वन है। जहां कांग्रेस के गठबंधन वाले दलों की सरकार है, वहां दलितों के साथ अनाचार और अत्याचार हो रहा है, झारखंड इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। वहीं, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में 3 हजार दलितों के मकान जला दिए गए। मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब देना चाहिए कि आखिर कांग्रेस और उसके गठबंधन वाले दलों की सरकार में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार कब रूकेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed