फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Exam Date Sheet 2024 Class 5th 8th Board Exams Time Table PDF Download

MP Board Exam 2024 : 5वीं और 8वीं  बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 6 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

Fri, 05 Jan 2024 12:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

MP Board Exam Time Table : मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होगी। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP Board Exam Date Sheet 2024 Class 5th 8th Board Exams Time Table PDF Download
पांचवीं और आठवीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल टेबल जारी कर दिया गया है। इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षाएं जल्दी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बार दोनों ही परीक्षाओं में करीब 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगै। पिछले साल 22 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन


राज्य शिक्षा केंद्र के टाइम टेबल के अनुसार पांचवीं की परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। पहला पेपर 6 मार्च को हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित और द्दष्टिबाधितों के लिए संगीत, 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, हिंदी, 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन,13 मार्च को अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी का पेपर होगा। 
विज्ञापन

  
आठवीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक 
वहीं आठवीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। पहला पेपर 6 मार्च को  प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित और द्दष्टिबाधितों के लिए संगीत का पेपर होगा। 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी/हिंदी का पेपर होगा। 12 मार्च को साइंस, 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, गुजराती व मूकबधिरों के लिए चित्रकला की परीक्षा होगी। इसके बाद 14 मार्च को अंतिम पेपर सोशल साइंस का होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed