फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Three stops in Bhopal-Jabalpur Vande Bharat, suggestion to add Narmadapuram as well

MP News: भोपाल-जबलपुर वंदेभारत में तीन स्टापेज, नर्मदापुरम को भी जोड़ने का सुझाव

Thu, 15 Jun 2023 08:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 15 Jun 2023 08:53 PM IST
सार

पश्चिम मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अभी रेलवे बोर्ड की तरफ से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई। न संभावित स्टापेज के टाइमिंग की जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन
MP News: Three stops in Bhopal-Jabalpur Vande Bharat, suggestion to add Narmadapuram as well
जबलपुर से भोपाल के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से इंदौर और जबलपुर दो वंदेभारत ट्रेनों को 27 जून को हरी झंडी दिखाएंगे। भोपाल से जबलपुर की तरफ चलने वाली ट्रेन को लेकर अभी कोई आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है। हालांकि, पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन के तीन स्टापेज की जानकारी साझा की गई है। 
विज्ञापन


ट्रेन सुबह 9 बजे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर दो बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं, जबलपुर से ढाई बजे रवाना होकर शाम 7.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आएगी। वंदे भारत ट्रेन का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाद इटारसी स्टापेज होगा। इसके बाद पिपरिया, नरसिंहपुर और जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार जबलपुर से आने वाली ट्रेन संबंधित स्टेशनों पर स्टापेज के बाद रानी कमलापति आएगी। 
विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अभी रेलवे बोर्ड की तरफ से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई। न संभावित स्टापेज के टाइमिंग की जानकारी साझा की गई। बोर्ड से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत के स्टापेज के लिए मांग की गई है। वंदे भारत ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी जोन को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed