फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Three retired IAS, former judge, many office bearers of Congress and Jais join BJP

MP News: तीन सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व जज, कांग्रेस और जयस के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल

Sun, 13 Aug 2023 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Aug 2023 09:49 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी में रविवार को पूर्व आईएएस अधिकारी, पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके, पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेडा, जयस के 1200 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसमें आदिवासी सीएम की मांग करने वाले सिंघार के क्षेत्र के आदिवासी नेता भी भाजपा में शमिल है। 

विज्ञापन
MP News: Three retired IAS, former judge, many office bearers of Congress and Jais join BJP
सीएम शिवराज की उपस्थिति में कई नेता भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को तीन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, एक पूर्व न्यायाधीश, एक पूर्व डीएसपी, पंधाना से कांग्रेस की विधानसभा उम्मीदवार रहीं छाया मोरे के साथ धार, खंडवा और झाबुआ जिले के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग करने वाले धार के गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के विधानसभा क्षेत्र के भी डेढ़ दर्जन कांग्रेस नेता रविवान शाम को भाजपा में शामिल हो गए हैं। रविवार देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। रविवार को  सेवानिवृत्त आईएएस कवीन्द्र कियावत, रघुवीर श्रीवास्तव, एसएन सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दो और सेवानिवृत्त आईएएस रविन्द्र मिश्रा और वेद प्रकाश को भी रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी थी, लेकिन रविन्द्र मिश्रा नहीं पहुंच पाए। वहीं वेद प्रकाश आने वाले दिनों में  शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन


यह नेतागण हुए भाजपा के 
 भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रीवा के संभागायुक्त रहे कविन्द्र कियावत के साथ पंधाना से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं छाया मोरे, भगवानपुरा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश मुजाल्दे, पंधाना के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शेख इय्यान, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शैलेश राठौर, घाटा खेड़ी के मंडल अध्यक्ष रघुराज सिंह गौड़, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सरफराज खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणावत, मंडला क्षेत्र के पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके एवं सिहोरा के खिलाड़ी सिंह आर्मो के समर्थकों, सरदारपुर के पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, धार में युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा बघेल सहित 1200 से अधिक कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल थे। 
विज्ञापन


भाजपा को मिलेगा अनुभवों का लाभ
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों सहित करीब चार सौ कार्यकर्ता-नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों के अनुभवों का भारतीय जनता पार्टी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और नेता-अधिकारीगण पार्टी की सदस्यता लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा यहां हम रानीति नहीं परिवार की तरह कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघार को भी झटका
कांग्रेस में बड़े आदिवासी चेहरे और धार जिले के गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार पार्टी में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग प्रमुखता से उठा रहे थे। इसी बीच उनके विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोडऩे को सिंघार को झटका माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed