फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: There will be dry day in the state on the day of consecration of Ram temple, CM Mohan Yadav ordered

MP News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रदेश में रहेगा ड्राई डे, सीएम मोहन यादव ने दिया आदेश

Sun, 14 Jan 2024 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 22 जनवरी को ड्राय डे रहेगा। इसके आदेश सीएम मोहन यादव ने दिए हैं। इस दिन पूरे प्रदेश भर की वाइन शॉप बंद रहेंगी।

विज्ञापन
MP News: There will be dry day in the state on the day of consecration of Ram temple, CM Mohan Yadav ordered
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्यप्रदेश में 22 जनवरी को ड्राय डे रहेगा। इसके आदेश सीएम मोहन यादव ने दिए हैं। इस दिन पूरे प्रदेश भर की वाइन शॉप बंद रहेंगी। साथ ही कई जिलों में कलश यात्रा, रामलीला, प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 22 जनवरी को मंदिरों समेत घरों पर दीप जलाए जाएंगे। 
विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसको लेकर देशभर में उत्सव की तैयारी की जा रही है। राजधानी भोपाल में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिंदू उत्सव समिति धर्म ध्वजा यात्रा आयोजित कर रही है। यह यात्रा भवानी चौक सोमवारा से प्रारंभ होकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकलेगी। यात्रा में बैंडबाजों के साथ आतिशबाजी भी होगी। 
विज्ञापन


धर्मध्वजा यात्रा भवानी चौक सोमवार से दोपहर में प्रारंभ होगी। जो लखेरापुरा चौक, लोहा बाजार, छोटे भैया कॉर्नर, घोड़ा नक्कास, हमीदिया रोड से तलैया स्थित राम मंदिर पहुंचेगी। जहां भगवान श्री राम की पूजा कर धर्मध्वजा को समर्पित किया जाएगा। वहीं, गायत्री मंदिर भोपाल में 2400 दीप जलाकर आरती की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को घोषित हो सकती है छुट्टी 
प्रदेश सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अवकाश घोषित कर सकती है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रदेश की पंचायतों में एक सप्ताह तक राम कथा सप्ताह मनाया जाएगा। प्रदेश में 21 फरवरी तक कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed