फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The state government will take out Vikas Yatras in all the districts from tomorrow, CM Shivraj releas

MP News: प्रदेश सरकार सभी जिलों में विकास यात्राएं निकालेंगी कल से, सीएम शिवराज ने यात्रा का लोगो जारी किया

Sat, 04 Feb 2023 07:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Feb 2023 07:22 PM IST
सार

सरकार पूरे प्रदेश में रविदास जयंती 5 फरवरी से 25 फरवरी तक यात्राएं निकालेंगी। इन विकास यात्राओं में जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किये जाएंगे। विकास यात्रा का सभी ग्रामों, शहरी वार्डों में आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा का संचालन विधानसभा वार किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: The state government will take out Vikas Yatras in all the districts from tomorrow, CM Shivraj releas
सरकार प्रदेश में कल से निकालेगी विकास यात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भिंड से विकास यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। सीएम ने भोपाल में शनिवार को एक कार्यक्रम में विकास यात्राओं को लोगो लांच किया। इस लोगो पर लिखा मोदी जी का विजन, शिवराज का मिशन। विकास की लहर, हर गांव हर शहर। विकास यात्राएं। सीएम भिंड जिले में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


सरकार पूरे प्रदेश में रविदास जयंती 5 फरवरी से 25 फरवरी तक यात्राएं निकालेंगी। इन विकास यात्राओं में जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किये जाएंगे। विकास यात्रा का सभी ग्रामों, शहरी वार्डों में आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा का संचालन विधानसभा वार किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक विकास यात्रा निकाली जाएगी। विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों एवं शहरी वार्डों से होकर गुजरेगी। विकास यात्रा में सबसे आगे "विकास पताका" ध्वज के रूप में रहेंगी। विकास यात्राओं में स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि स्थानीय जनप्रतिनिधि, वालिंटियर्स और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही एवं आम नागरिक सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

 
प्रभारी मंत्री के परामर्श से तय होंगे रूट
जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आयोजित की जाने वाली विकास यात्राओं के रूट एवं रूपरेखा का निर्धारण जिले के प्रभारी मंत्री के परामर्श से किया जाएगा। विकास यात्रा के लिए निकटतम ग्रामों एवं वार्डों के क्लस्टर समूह निर्मित किए जाएंगे। क्लस्टर में सम्मिलित प्रथम ग्राम से प्रारंभ होकर यात्रा अन्य सभी ग्रामों से गुजरती हुई क्लस्टर के अंतिम ग्राम में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह गतिविधियां होगी यात्रा के दौरान
विकास यात्रा के दौरान विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। जिसमें ग्राम / वार्ड के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के हितग्राहियों के साथ योजना का लाभ मिलने के पूर्व की स्थिति एवं लाभ मिलने के पश्चात उनकी स्थिति में परिवर्तन पर संवाद, ग्राम और नगर में नागरिकों, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और स्व-सहायता समूह आदि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई अभिनव पहल और उनकी सफलता की कहानियों पर चर्चा की जाएगी।
 
 सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी
केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैशिप योजनाओं और उनके लाभों के बारे में आम नागरिकों को जानकारी देना एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना। शासकीय संस्थाओं में स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी, विद्यालय, राशन की दुकान, ग्राम पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना, पशु चिकित्सालय, सहकारी साख समिति आदि का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा अधोसंरचना में सुधार आदि के लिए सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

 
हर गतिविधि सोशल मीडिया पर अपलोड होगी
प्रतिदिन आयोजित होने वाली विकास यात्राओं में लोकार्पण, शिलान्यास, परियोजनाओं की संख्या एवं राशि, हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरण की संख्यात्मक जानकारी और यात्रा एवं यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के छायाचित्र, वीडियो एवं अन्य प्रमुख गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की जाएगी। विकास यात्रा से संबंधित संपूर्ण जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जाएगी। पोर्टल में एक पृथक मॉडयूल तैयार कर अधिकारियों के लिए लॉगइन की सुविधा दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed