फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The district administration called Digvijay Singh's tweet regarding Kundalpur misleading and factless

MP News: कुंडलपुर को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट को जिला प्रशासन ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया

Sun, 27 Aug 2023 10:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Aug 2023 10:37 PM IST
सार


पूर्व सीएम  दिग्विजय सिंह ने कुंडलपुर में बजरंग दल पर शिवजी की पिंडी रख उत्पात करने की सूचना ट्विटर पर साझा की
 

विज्ञापन
MP News: The district administration called Digvijay Singh's tweet regarding Kundalpur misleading and factless
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू होने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कुंडलपुर में बजरंग दल को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर सियासत गरमा गई है। जिला प्रशासन ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जी द्वारा पल्लवित देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र, कुंडलपुर परिसर में रात से बजरंगदल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख उत्पात शुरू कर चुके हैं। स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है। यह गंभीर विषय है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। उन्होंने ट्ववीट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के डीजीपी को भी टैग किया।
विज्ञापन


भ्रामक जानकारी नहीं फैलाने की अपील
इस पर दमोह एसपी ने जानकारी दी कि हटा एसडीएम और एसडीओ पुलिस द्वारा कुंडलपुर का मौका निरीक्षण किया गया। कुंडलपुर संबंधी जानकारी भ्रामक और तथ्यहीन है। यही जानकारी दमोह कलेक्टर की तरफ से शेयर की गई। साथ ही कुंडलपुर स्नातक श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के अमित जैन ने भी कुंडलपुर से संबंधित खबर को पूर्णत: निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक बताते हुए उसे ना फैलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed