फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Swachhta Mitra honored by singing Ramdhun, CM said - The country became Rammay, today a new chapter o

MP News: स्वच्छता मित्र सम्मानित, सीएम बोले-राममय हुआ देश, आज इतिहास की नई इबारत लिखी

Mon, 22 Jan 2024 12:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 Jan 2024 12:32 PM IST
सार


अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भाजपा मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने रामधुन गाकर स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
MP News: Swachhta Mitra honored by singing Ramdhun, CM said - The country became Rammay, today a new chapter o
सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छता मित्रा को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भव्य मंदिर में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मीडिया सेंटर में रामधुन में शामिल हुए और हनुमान चालीसा, रामधुन व राम रक्षास्रोत का पाठ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने सफाई मित्रों को श्रीफल और कंबल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज 500 सालों से अधिक समय के बाद देश और प्रदेश के लोगों के लिए शुभ घड़ी आई और अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आजोयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थित में हुआ। हमारे पूर्वजों ने इसके लिए बड़ा संघर्ष किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम यह सब देख पा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली हैं तब से हर दिशा में देश का विकास हो रहा और भारत का दुनिया में नाम हो रहा है। सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आज से नई इबारत लिखी जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से नए भारत की नई इबारत लिखी जा रही है। आज ऐसा कोई व्यक्ति सृष्टि में नहीं होगा जो इस अवसर को निहारना नहीं चाहेगा। देश के सभी धर्मों के लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं जो हमारी अनेकता में एकता को दर्शाता है। प्रदेश में भी जगह-जगह आयोजन हो रहे और प्रदेश राम मय हो गया है। आने वाले समय में हम सब मिलकर अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।

भारत और पूरी दुनिया के लिए आज ऐतिहासिक दिन  
राम भजन गाने और सफाई मित्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। पिछले 500 सालों में करोड़ों लोगों के संघर्ष, लंबे इतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे भारत की प्रतिष्ठा हो रही है। अयोध्या में नए भारत के उदय के साथ भारत के नव निर्माण की शुरूआत आज देश के अंदर हो रही है। भारत के लिए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ दिन लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।


भारत और दुनिया के लिए आज गौरवांन्वित होने का दिन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का दिन भारत और पूरी दुनिया के लिए गौरवांन्वित होने का दिन है। 500 साल पहले जो हुआ था उसकी पीड़ा क्या हुई होगी और आज जो प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है उसके आनंद के क्षण को बयानों में नहीं बयां किया जा सकता है। आज करोड़ों भारतीय, केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में रहने वाले भारत के लोग हर्ष और उल्लास में हैं। आज पूरी दुनिया राममय है। 

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आज रामज्योति जलाकर आनंद मना रहा
शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की अयोध्या ओरछा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व वहां भी जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मंदिर परिसर की स्वच्छता के साथ भजन-कीर्तन और रामधुन के आयोजन में लगे हैं। हम सब आज राम ज्योति जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे। इस आयोजन के लिए भाजपा मीडिया विभाग और आप सभी पत्रकार मित्रों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed