{"_id":"6830493bd71876787f02ea0b","slug":"mp-news-students-scoring-more-than-75-marks-will-get-rs-25-000-for-laptop-instructions-to-schools-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News:12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये, स्कूलों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News:12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये, स्कूलों को निर्देश
Fri, 23 May 2025 03:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 23 May 2025 03:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसके लिए सभी स्कूलों को पात्र छात्रों की बैंक जानकारी शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
लैपटॉप
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि पात्र छात्रों के बैंक खाते की संपूर्ण जानकारी जैसे खाता क्रमांक, IFSC कोड और बैंक शाखा का नाम एक सप्ताह के भीतर शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करें। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित समारोह के दौरान पात्र विद्यार्थियों को यह राशि ‘सिंगल क्लिक’ डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे उनके खातों में दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP News: सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट में तुर्किए की असिस गार्ड समेत अन्य कंपनियों की सूची मांगी
केवल छात्र के नाम से हो खाता
पिछले वर्षों में सामने आई समस्याओं को देखते हुए इस बार यह विशेष रूप से कहा गया है कि केवल विद्यार्थी के नाम से संचालित बचत खाता ही दर्ज किया जाए। कई बार अभिभावकों के खाते या गलत जानकारी दर्ज होने से राशि ट्रांसफर होने में बाधा आती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: आरक्षण नियमों में उलझी 8,500 पुलिस पदों पर भर्ती, पीएचक्यू ने राज्य सरकार से मांगा मार्गदर्शन
शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध है सूची
मंडल द्वारा तैयार की गई पात्र विद्यार्थियों की सूची संबंधित जिला कार्यालयों के ईमेल और पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। सभी जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सही जानकारी दर्ज हो और प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए।