फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Firecracker factories in the state will be investigated, CM directs all collectors to submit report w

MP News: प्रदेश में पटाखा फैक्ट्रियों की होगी जांच, सभी कलेक्टर्स को 24 घंटे में रिपोर्ट देने सीएम के निर्देश

Tue, 06 Feb 2024 07:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Feb 2024 07:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा हादसे की घटना को लेकर गंभीर है। उन्होंने सभी कलेक्टर्स से 24 घंटे में जिलों में संचालित फटाखा फैक्ट्री के संचालन लाइसेंस की शर्तों की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
MP News: Firecracker factories in the state will be investigated, CM directs all collectors to submit report w
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा हादसे को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों से जिलों में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों के संचालन लाइसेंस की शर्तों की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोट के बाद कई लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में सभी कलेक्टरों और कमिश्नर की ऑनलाइन बैठक बुलाई। इसमें सभी कलेक्टरों को उनके जिले में संचालित पटाखा फैक्ट्री का संचालन नियमों के अनुसार हो रहा या नहीं, इसकी शर्तों के अनुसार जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर 24 घंटे में रिपोर्ट गृह विभाग को भेजेंगे। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में हरदा के हादसे की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। कलेक्टर हरदा और कमिश्नर भोपाल, हरदा में ही हैं, उनसे विस्तृत चर्चा कर घायलों के उपचार की जानकारी प्राप्त की। बैठक में मंत्री उदय प्रताप सिंह, सीएस वीरा राणा व डीजी सुधीर सक्सेना एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात बैठक बुलाई
बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में हरदा हादसे को लेकर आपात बैठक बुलाई। इसमें आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री ने बैठक में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया। भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को तैयार रखने के भी निर्देश दिए। नर्मदापुरम में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई।  घायलों को लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद सहित आसपास के नगरों के अस्पतालों में बर्न यूनिट तत्काल आरंभ की गई। भोपाल में हमीदिया और इंदौर में एमवाय हॉस्पिटल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को लाने के लिए सेना की सहायता भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed