{"_id":"65e697a162af45e9610a34d3","slug":"mp-news-state-level-cleanliness-inspiration-ceremony-today-cm-will-perform-bhoomi-pujan-of-five-new-metro-st-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेशस्तरीय स्वच्छता प्रेरणा समारोह आज, सीएम पांच नए मेट्रो स्टेशन का भूमिपूजन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेशस्तरीय स्वच्छता प्रेरणा समारोह आज, सीएम पांच नए मेट्रो स्टेशन का भूमिपूजन करेंगे
Tue, 05 Mar 2024 09:25 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:25 AM IST
सार
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत पुल बोगदा से करोंद तक एलिवेटेड 4.8 किमी मेट्रो लाइन का निर्माण और 6 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार दोपहर तीन बजे लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम से रिमोट द्वारा छह नए मेट्रो स्टेशन का भूमिपूजन करेंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत पुल बोगदा से करोंद तक एलिवेटेड 4.8 किमी मेट्रो लाइन का निर्माण और 6 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 650 करोड़ रुपये की राशि भी खर्च की जाएगी। इसमें नादरा बस स्टेशन से भोपाल रेलवे स्टेशन तक अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन करीब 3.4 किमी में होगी और दो मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 890 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे
वहीं, मुख्यमंत्री पटवारी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी करेंगे। इसके अलावा नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 820 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। साथ ही सर्वेक्षण-2023 राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को लेकर भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे
वहीं, मुख्यमंत्री पटवारी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी करेंगे। इसके अलावा नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 820 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। साथ ही सर्वेक्षण-2023 राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को लेकर भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
