फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Special train will run one trip each from Rewa to Indore from November 6 and from Indore to Rewa on T

MP News: 6 नवंबर से रीवा से इंदौर और गुरुवार को इंदौर से रीवा के मध्य एक-एक फेरे चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 05 Nov 2024 11:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Nov 2024 11:34 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन, रीवा से 6 नवंबर को तथा इंदौर से 7 नवंबर 2024 को एक-एक फेरे के लिए चलेगी। यह गाड़ी रीवा से प्रारंभ होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदारामनगर एवं उज्जैन होकर इंदौर स्टेशन पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
MP News: Special train will run one trip each from Rewa to Indore from November 6 and from Indore to Rewa on T
ट्रेन सांकेतिक

विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रीवा-इंदौर-रीवा के मध्य एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी के कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन, रीवा से 6 नवंबर को तथा इंदौर से 7 नवंबर 2024 को एक-एक फेरे के लिए चलेगी। यह गाड़ी रीवा से प्रारंभ होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदारामनगर एवं उज्जैन होकर इंदौर स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह गाड़ी संख्या 02186 रीवा-इंदौर स्पेशल रीवा से रात 20:45 बजे रवाना होगी तथा सतना 21:45 बजे, मैहर 22:13 बजे, कटनी 23:05 बजे पहुंचकर अगले दिन जबलपुर मध्य रात्रि 00:20 बजे, नरसिंहपुर 01:35 बजे, पिपरिया 02:40 बजे, इटारसी जंक्शन 04:20 बजे, नर्मदापुरम 05:00 बजे, रानी कमलापति 06:10 बजे, भोपाल 06:30 बजे, संत हिरदाराम नगर 07:00 बजे, उज्जैन 09:00 बजे पहुंचकर सुबह 11:10 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।   
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02185 इंदौर-रीवा स्पेशल इंदौर से दोपहर 13:00 बजे रवाना होगी तथा उज्जैन 14:25 बजे, संत हिरदाराम नगर 17:20 बजे, भोपाल 17:50 बजे, रानी कमलापति 18:07 बजे, नर्मदापुरम 19:13 बजे, इटारसी जंक्शन 20:00 बजे, पिपरिया 21:10 बजे, नरसिंहपुर 22:23 बजे, जबलपुर 23:40 बजे पहुंचकर अगले दिन कटनी मध्य रात्रि 01:00 बजे, मैहर 01:53 बजे, सतना 02:35 बजे पहुंचकर मध्य रात्रि 03:45 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed