फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Some canceled trains passing through Bhopal division restored

MP News: भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ निरस्त गाड़ियों को किया बहाल, जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य जारी

Tue, 09 Apr 2024 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 10:11 PM IST
सार

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ निरस्त गाड़ियों को बहाल किया गया है। जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियां निरस्त की गई हैं।

विज्ञापन
MP News Some canceled trains passing through Bhopal division restored
भोपाल रेल मंडल कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना रेलखंड पर गणेशगंज स्टेशन पर थर्ड रेल लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य के दौरान भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली निरस्त की गईं कुछ गाड़ियों की सेवा निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। ये गाड़ियां अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलती रहेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि इन गाड़ियों में मुख्य रूप से भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस और भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। गौरतलब है कि यह दो ट्रेन अप डाउनर्स की मुख्य ट्रेने हैं, जिनसे अप डाउनर्स बीना, विदिशा आदि से भोपाल होशंगाबाद और इटारसी आदि से आते एवं जाते हैं। इसके अलावा निरस्त की गई गाड़ी की तिथि में बदलाव करते हुए, 11704 डॉ. अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस 16 अप्रैल की बजाय 15 अप्रैल को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


निरस्त की गईं गाड़ियों की बहाली

  • गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस

  • गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस

  • गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस

  • गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 


निरस्त की गई गाड़ी की तिथि में बदलाव
गाड़ी संख्या 11704 डॉ. अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 16.04.2024 की बजाय दिनांक 15.04.2024 को निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed