{"_id":"65fbb45a3b1388803a0e9248","slug":"mp-news-six-year-old-boy-attacked-by-dog-in-bhopal-jaw-torn-admitted-in-critical-condition-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में छह साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला, जबड़ा नोंचा, गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में छह साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला, जबड़ा नोंचा, गंभीर हालत में भर्ती
Thu, 21 Mar 2024 10:11 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:11 AM IST
सार
राजधानी भोपाल में एक छह साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसका जबड़ा नोंच डाला, दांत भी खा गए। गंभीर हालत में परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके की गंगानगर बस्ती में एक छह साल के बच्चे पर मंगलवार शाम को कुत्ते ने हमला कर दिया। इसमें बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसे परिजनों ने तुरंत कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गंगानगर बस्ती में इमरान परिवार के साथ रहते है। उनका छह साल का बेटा हुमेर मंगलवार शाम को घर के बार खेल रहा था। तभी उसके ऊपर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह, जबड़े, आंख को नोंच डाला और उसके तीन दांत तक खा लिए। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्ते से बच्चे को बचाया और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस पूरी घटना के बाद फिर नगर निगम के आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने जैसे कामों पर फिर सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।