फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj targets Rahul Gandhi, says he ended another failed visit, asked questions

MP News: शिवराज ने राहुल गांधी की यात्रा पर साधा निशाना, बोले- एक और विफल यात्रा का समापन, पूछे चार सवाल

Mon, 18 Mar 2024 01:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Mar 2024 01:24 PM IST
सार


लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ ही सियासी आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चार सवाल पूछे। 
 

विज्ञापन
MP News: Shivraj targets Rahul Gandhi, says he ended another failed visit, asked questions
सीएम शिवराज और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सीएम शिवराज ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने अपनी एक और विफल यात्रा का समापन किया। राहुल ने दो यात्राएं की और वह दो यात्राएं भारत जोड़ो, कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई । पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी यात्रा जहां से गुजरी वहां से कांग्रेस ही गुजर गई।  न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया। जहां से वो गुजरे वहां कांग्रेस या तो हारी या शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी। शिवराज ने कहा कि मैं राहुल जी और खड़गे जी से आज कुछ सवाल पूछ रहा हूं और उनके जवाब चाहता हूं। देश जानना चाहता है वो जवाब दें!
विज्ञापन


विज्ञापन


शिवराज ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि जब अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब संपूर्ण देश आनंद, उत्सव और भक्ति से सरोवार था। निमंत्रण उन्हें भी मिला था, कि वो सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व में शामिल हों उन्होंने इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होने का फैसला क्यों किया? निमंत्रण ठुकरा दिया। मैं यह मानता हूं, कांग्रेस की इस ऐतिहासिक भूल के लिए जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पश्चिम बंगाल का संदेशखाली में बहन और बेटियों के साथ जो अमानसिक मध्ययुगीन अत्याचार और अन्याय, घिनौने कृत्य हुआ। बहनें सड़कों पर उतरी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से उनके समर्थन में एक भी बयान नहीं आया। क्या यह आपकी तुष्टिकरण की नीति नहीं है। 

पूर्व सीएम ने कहा कि एक बात मैं पूछना चाहता हूं देश भी जानना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जो जनता के दिलों में बसते हैं देश उनका पूरा परिवार है। उनके खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं यह भारत की संस्कृति नहीं है। प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं  सारी दुनिया जिनका सम्मान करती है, उनके खिलाफ अशब्द शब्दो का इस्तेमाल क्या यही कांग्रेस और इंडी गठबंधन का चरित्र है? वहीं,  सोनिया गांधी ने लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ा?, इसका जवाब भी जनता चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed