MP News: शिवराज बोले- कमलनाथ जी से अब लगातार सवाल पूछूंगा, नाथ ने पलटवार कर कहा-सीएम का काम सवाल पूछा नहीं
सीएम ने कांग्रेस के वचनपत्र का एक वचन का जिक्र कर कहा कि इन्होंने कई फसलों का नाम लिखकर कहा था कि हम गेंहू, चना, सरसों या चावल हों, सभी पर बोनस देंगे। सीएम ने सवाल किया कि सवाल साल में एक को भी बोनस दिया क्या कमलनाथ जी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10 महीने का समय बचा है। इसके साथ ही प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके वचनपत्र के वन एक भी पूरे नहीं किए। मैं उनसे लगातार सवाल पूछूंगा। इस पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछा नहीं होता।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को उज्जैन में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि मैं यह जरूर करना चाहता हूं कि कांग्रेस ने फिर से झूठे वादे करना प्रारंभ कर दिया। उनके वचनपत्र में जो वचन दिये थे, अब मैं लगातार कमलनाथ जी से पूछूंगा। वो एक भी पूरे नहीं किये। सीएम ने कांग्रेस के वचनपत्र का एक वचन का जिक्र कर कहा कि इन्होंने कई फसलों का नाम लिखकर कहा था कि हम गेंहू, चना, सरसों या चावल हों, सभी पर बोनस देंगे। सीएम ने सवाल किया कि सवाल साल में एक को भी बोनस दिया क्या कमलनाथ जी?
नाथ बोले- हमारी योजना जनहित की तो लागू करें
वहीं, इस पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार कर ट्वीट किया कि सुना है शिवराज जी मुझसे सवाल कर रहे हैं कि हमने किन वादों पर अमल किया और किन पर नहीं कर पाए। ऐसे सवाल कोई अस्थिर मति का व्यक्ति ही कर सकता हैं। मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछना नहीं, जनहित की योजनाओं पर अमल करना है। अगर हमारी घोषणा जनहित की है तो आप इसे लागू करें। नाथ ने कहा कि वैसे, आप कुछ महीने के लिए सवाल बचा कर रखिये। प्रदेश की जनता आपको कुर्सी से हटाकर सवाल पूछने का खूब समय देने वाली है। मुझे लगता है कि आप उसी की नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।
