फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said: Not a single corrupt person will survive, their guarantee is only to lie, debt waived i

MP: शिवराज बोले- कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा, इनकी गारंटी केवल झूठ बोलने की, 10 दिन में क्या कर्जा माफ किया?

Wed, 28 Jun 2023 04:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Jun 2023 04:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विरोधाभासी लोग, एक-दूसरे के कट्टर वैचारिक दुश्मन आज इकट्ठा क्यों हो रहे हैं? साफ है उन्हें जेल दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को मोदी जी छोड़ेगे नहीं।

विज्ञापन
MP News: Shivraj said: Not a single corrupt person will survive, their guarantee is only to lie, debt waived i
सीएम शिवराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी पार्टियों की एकजुटता के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने दिए बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि एक भी भ्रष्टाचार बचेगा नहीं। यह संकल्प न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार का है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जितने भी बड़े-बड़े घोटाले करने वाले हैं, वह सभी कार्रवाई के डर से इकट्ठा हो रहे हैं। इनमें वैचारिक एकता नहीं है। इनकी एक समान सोच नहीं है। इनके कार्यक्रम भी समान नहीं है। यह अलग-अलग राज्यों में बुरी तरह लड़-भिड़ रहे हैं। एक-दूसरे की गर्दन काटने को उतारू रहते हैं। अलग-अलग विचारधारा वाले विरोधाभासी लोग, एक-दूसरे के कट्टर वैचारिक दुश्मन आज इकट्ठा क्यों हो रहे हैं? जवाब साफ है कि उन्हें जेल दिखाई दे रही है। गड़बड़ी करने वालों को मोदी जी छोड़ेगे नहीं। मध्य प्रदेश और बाकी राज्यों में गड़बड़ करने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। 
विज्ञापन


इन्होंने कौन सा वचन पूरा किया? 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की गारंटी देती है। इंदिरा जी ने 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया, गरीबी हटी क्या? उन्होंने कहा कि सरेआम झूठ बोलना, गारंटी केवल झूठ बोलने की है। क्या 10 दिन में कर्जा माफ किया? क्या बेरोजगारी भत्ता दिया गया? क्या फसलों पर कोई बोनस दिया? इन्होंने कौन-सा वचन पूरा किया? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी सिर्फ भ्रष्टाचार की गारंटी है 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक के बाद एक यह लोग झूठ बोलते गए। फिर गारंटी देने आए हैं। इनकी गारंटी सच में केवल भ्रष्टाचार की गारंटी है। महिलाओं के अपमान की गारंटी है। नौजवानों को ठगने की गारंटी है। किसानों को छलने की गारंटी है। धोखा देने की गारंटी और ऐसे गारंटी देने वाले जनता की नजरों से उतर चुके हैं। 


मुस्लिम समाज का विकास नहीं किया
मुख्यमंत्री बोले कि इन्होंने अनुसूचित जनजाति का विकास नहीं किया। इतने साल के राज में ये पिछड़े कैसे रह गए? इन्होंने अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज का विकास नहीं किया। आज भी गरीबी में जिंदगी जीने को विवश किया है तो कांग्रेस ने किया। वोट के लिए इकट्ठे कर लो, डरा-डरा कर झूठ फैला कर। कांग्रेस ने पाप किया है एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मित्रों के साथ। अगर वास्तव में, सही अर्थों में सबका साथ सबका विकास प्रारंभ किया है तो प्रधानमंत्री जी ने प्रारंभ किया है। भाजपा की सरकार ने प्रारंभ किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed