{"_id":"64915abc4e2e6520eb0b02d5","slug":"mp-news-shivraj-s-retort-on-kamal-nath-s-statement-said-kamal-nath-s-mill-has-grinded-only-the-public-in-a-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ के बयान पर शिवराज का पलटवार बोले- सवा साल में कमलनाथ जी की चक्की ने सिर्फ जनता को ही पीसा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ के बयान पर शिवराज का पलटवार बोले- सवा साल में कमलनाथ जी की चक्की ने सिर्फ जनता को ही पीसा है
Tue, 20 Jun 2023 01:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:22 PM IST
सार
सीएम शिवराज ने कहा अधिकारी और कर्मचारियों को डराना। कमलनाथ जी कौन से युग में जी रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी भी इंसान है। क्या उनको बेज्जत किया जाएगा।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अधिकारियों को धमकाते के बयान पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सवा साल कमलनाथ जी की चक्की ने सिर्फ जनता को ही पीसा है। अब अधिकारी-कर्मचारियों को रोज धमका रहे हैं।
इसलिए कांग्रेस सवा साल में बाहर हो गई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो व्यक्ति मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो, उनको ऐसी घटिया भाषा बोलना शोभा नहीं देता। मैं देख लूंगा, मेरी चक्की पिसती है। तुम्हारी चक्की ने सवा साल में जनता को पीसा। इसलिए कांग्रेस सरकार सवा साल में बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारियों को डराना। कमलनाथ जी कौन से युग में जी रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी भी इंसान है। क्या उनको बेज्जत किया जाएगा। क्या उनको डराने और धमकाने की भाषा बोली जाएगी। यह देश सब देख रहा है। बता दें पीसीसी चीफ और कमलनाथ ने उज्जैन में सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि शिवराजस रकार के पास पैसा, प्रशासन और पुलिस चार महीने के लिए बचा है। कमलनाथ की चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पिसती है।
सीएम ने हुजूर विधानसभा में किया जनसंपर्क
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई पदाधिकारी सोमवार को महाजनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हुजूर विधानसभा में घर-घर जाकर जनंसपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी जनसंपर्क में निकाला हूं। मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है, 9 साल में देश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमें अपने कामों पर जनता की तरफ से भी भरपूर प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
नरोत्तम बोले- अब मिक्सर का जमाना हैं
वहीं, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कमलनाथ जी उद्योगपति हैं और पुलिसकर्मियों की वर्दी पर इस तरह से बयान देना उनको शोभा नहीं देता। कमलनाथ जी को समझना चाहिए कि मिक्सर का जमाना आ गया है। चक्की का जमाना गया और कमलनाथ की चक्की के दोनों दोनों पाट खराब हो चुके हैं। उन्होंने कमलनाथ के छिंदवाड़ा दौरे पर कहा कि हाल ही में मिली हार की समीक्षा करने छिंदवाड़ा जा रहे हैं।