फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj performed puja at home before nomination, said - It is my wish to continue serving among the

MP News: शिवराज ने नामांकन से पहले घर पर की पूजा, बोले-जनता के बीच आकर सेवा करता रहूं यही मेरी कामना है

Fri, 19 Apr 2024 12:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Apr 2024 12:53 PM IST
सार


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को विदिशा सीट से अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले उन्होंने भोपाल स्थित घर पर पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj performed puja at home before nomination, said - It is my wish to continue serving among the
'शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो रहे है। भाजपा ने विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को पूर्व सीएम शिवराज विदिशा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने भोपाल स्थित निवास पर विधि विधान से पूजा पाठ किया। पूजा के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने रायसेन रवाना हुए। रायसेन रवाना होने के पहले शिवराज ने कहा कि मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे शीर्ष नेतृत्व ने विदिशा से मौका दिया। विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र मेरे लिए बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी, बुढ़ापे की काशी है। जब मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला तो क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। मुझे धन, बल, मुक्ति नहीं बस जनता के बीच आकर सेवा करता रहूं यही मेरी कामना है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी जीतेगी। आज 6 सीटों के साथ सभी सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। इस समय पूरा देश मोदीमय है। मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का विकास हो रहा है। भाजपा ने सभी वर्ग के लिए विकास किया है। रायसेन रवाना होने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ सेल्फी भी ली। रायसेन में शिवराज पहले जनसभा करेंगे। इसके बाद एक किमी का रोड शो कर नामांकन भरने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed