फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj met Railway Minister, requested for deployment of experts for Indore and Bhopal Metro

MP News: रेल मंत्री से मिले शिवराज, इंदौर व भोपाल मेट्रो के लिए विशेषज्ञों की तैनाती का आग्रह किया

Wed, 19 Apr 2023 11:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Apr 2023 11:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और  इंदौर व भोपाल मेट्रो के लिए विशेषज्ञों की तैनाती का आग्रह किया। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj met Railway Minister, requested for deployment of experts for Indore and Bhopal Metro
सीएम शिवराज ने रेल मंत्री से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इंदौर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की। बुधवार शाम शिवराज दिल्ली पहुंचे और वैष्णव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बुधनी-इंदौर रेल परियोजना, इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेल परियोजनाओं को भी जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन


शिवराज ने रेलमंत्री से इंदौर और भोपाल मेट्रो रेल के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से कहा कि इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेलवे लिंक को शीघ्र पूरा करवाने के लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण की समुचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों लिंक परियोजनाओं के पूर्ण होने से इंदौर, पीथमपुर और धार क्षेत्र के और अधिक औद्योगिकीकरण में मदद मिलेगी। चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का इस वर्ष सितंबर माह से पहले इंदौर और भोपाल शहरों में मेट्रो चलाने का लक्ष्य है। इसके लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed