फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj inaugurated the State Forest Martyr Memorial, CM said - Now Rs 25 lakh will be given to fores

MP News: राज्य वन शहीद स्मारक का शिवराज ने लोकार्पण किया, सीएम बोले- वन रक्षा शहीदों को अब 25 लाख रु. देंगे

Mon, 11 Sep 2023 04:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं महावत, वन रक्षकों सहित वनों की रखवाली करने वाले मित्रों के साथ बैठक करुंगा। सभी के प्रतिनिधियों को सीएम में बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Shivraj inaugurated the State Forest Martyr Memorial, CM said - Now Rs 25 lakh will be given to fores
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर राज्य वन शहीद स्मारक एवं चंदनपुरा नगर वन लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम ने घोषणा की कि वन रक्षा शहीदों को मिलने वाली सम्मान निधि 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि राष्ट्र ऋणी है, उनका जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर वनों की सुरक्षा का कार्य किया है। हर साल मध्य प्रदेश में हम राष्ट्रीय वन शहीद दिवस हम उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाएं, ऐसा प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा कि मैं महावत, वन रक्षकों सहित वनों की रखवाली करने वाले मित्रों के साथ बैठक करुंगा। सभी के प्रतिनिधियों को सीएम में बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेंट चेंज के खतरे यह सिद्ध करते हैं कि दुनिया को भारत के बताए रास्ते पर चलना पड़ेगा। पेड़ बचेंगे तो हम बचेंगे। वन विभाग ने फारेस्ट कवर को बढ़ाने का काम किया है। यह मध्य प्रदेश जंगलों की रक्षा करने वाला प्रदेश में बन गया है। देश के साढ़े 12 प्रतिशत वन हमने बचा के रखे है। हमने वन नहीं वन्य प्राणी भी बचाए। हम फिर टाइगर स्टेट है। तेंदूआ, लेपर्ट स्टेट भी हम ही है। घड़ियाल भी हमने ही बचाए है। गिद्दों की रक्षा भी हमारे यहां ही हो रही है। अब चीता स्टेट भी हम बन गए है। वन एवं वन्य प्राणियों को बचाने वाले हम है। 
विज्ञापन


दस पुत्रों के समान एक वृक्ष होता है 
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मत्सय पुराण का श्लोक का उल्लेख कर बताया कि दस कुओं के समान एक बावड़ी, दस बावड़ियों के समान एक तालाब, दस तालाबों के समान एक पुत्र और दस पुत्रों के समान के वृक्ष होता है। सीएम ने कहा कि वनों और वृक्षों का महत्व भारत में हजारों सालों से है। उन्होंने कहा कि जब हम वृक्षों को बचाते है तो हम आने वाली पीढ़ी को भी बचाने का काम करते है। यह भारत है, जो वृक्षों की पूजा करते आ रहा है। इसका भाव एक ही है कि यदि यह नहीं बचे तो हम भी नहीं बचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल महाराज की कृपा से कंट टल गया 
सीएम ने कहा कि प्रदेश में बारिश नहीं हो रही थी। अकाल की स्थिति बन गई थी। किसानों की फसलें सूख रही थी। एक बड़ा संकट प्रदेश के द्वारा पर आ खड़ा हुआ था। लेकिन अब महाकाल महाराज की कृपा से संकट टल गया है। हम सूखे से बच गए हैं। मैं महाकाल महाराज को प्रणाम करता हूं। यदि ह्दय से प्रार्थना की जाती है तो वह जरूर पूरी होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed