{"_id":"63f60d506d9f43df770bfdf2","slug":"mp-news-shivraj-government-s-last-budget-in-the-election-year-will-be-presented-on-march-1-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चुनावी साल में शिवराज सरकार का आखरी बजट, 1 मार्च को होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चुनावी साल में शिवराज सरकार का आखरी बजट, 1 मार्च को होगा पेश
Wed, 22 Feb 2023 06:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा। इस बजट सत्र का समापन 27 मार्च को होगा। बजट सत्र के शुरू होने के पहले दिन 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधायकों का फोटोसेशन होगा। एक मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार का बजट 1 मार्च को पेश होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में बजट पेश करेंगे। चुनावी साल में शिवराज सरकार का यह आखिरी बजट होगा। इस बजट में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान कर सकती हैं। प्रदेश सरकार का यह बजट तीन लाख करोड़ से अधिक का होगा। पिछले साल सरकार ने 2 लाख 79 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा। इस बजट सत्र का समापन 27 मार्च को होगा। बजट सत्र के शुरू होने के पहले दिन 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधायकों का फोटोसेशन होगा। एक मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट पेश होने के बाद तीन मार्च तक सदन चलेगा। इसके बाद अवकाश घोषित हो जाएगा। बता दें प्रदेश सरकार पर करीब तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज हैं। बजट पर जनता की नजर रहेगी। चुनावी साल में सरकार जनता के लिए नई सौगातों का ऐलान कर सकती हैं।
27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक
बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति 27 फरवरी को बनाएंगी। इसके लिए विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को पीसीचीफ कमलनाथ के निवास पर बुलाई गई हैं। इस बैठक में चर्चा के लिए विधायकों के नाम तय करने के साथ-साथ सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा बनेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख अभी तय नहीं है। हालांकि रविवार शाम सोमवार को सीएम शिवराज विधायक दल की बैठक बुलाने की बात कहीं जा रही हैं।