फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj cabinet may approve the proposal of five tehsils instead of three in Bhopal tomorrow

MP News: शिवराज कैबिनेट कल, भोपाल में तीन के स्थान पर पांच तहसील के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

Mon, 27 Mar 2023 09:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

भोपाल में तीन तहसीलों की जगह पांच तहसीलों को गठित करने का प्रस्ताव आने की संभावना है। इसके अलावा पन्ना में कृषि महाविद्यालय के गठन का प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। 
 

विज्ञापन
MP News: Shivraj cabinet may approve the proposal of five tehsils instead of three in Bhopal tomorrow
शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट कल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसमें भोपाल में तीन तहसीलों की जगह पांच तहसीलों को गठित करने का प्रस्ताव आने की संभावना है। इसके अलावा पन्ना में कृषि महाविद्यालय के गठन का प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल में वर्तमान में बैरसिया, हुजूर और कोलार तीन तहसीलें हैं। कैबिनेट में हुजूर और कोलार तहसील का पुनर्गठन कर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), महाराणाप्रताप नगर, तात्या टोपे नगर तहसील के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि भोपाल में अब तीन के स्थान पर पांच तहसीलें करने के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन


भोपाल जिले की जनसंख्या बढऩे के बाद आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तहसीलों का पुर्नगठन करते हुए शहरी क्षेत्र में चार तहसीलें बनाई जाएंगी। पांचवीं तहसील बैरसिया ग्रामीण क्षेत्र में आती है। इसके अलावा खंडवा, सिंगरौली, आगर मालवा जिलों में भी नवीन तहसीलों के गठन के प्रस्ताव लाया जा रहा है। खंडवा जिले के छैगांव मांखन, सिंगरौली जिले में बरगवां और आगर-मालवा के सोयतकला को तहसील बनाने का प्रस्ताव भी राजस्व विभाग द्वारा लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed