फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj announced that the government will buy cow dung from farmers, there will be a cow protector c

MP News: शिवराज का एलान किसानों से गाय का गोबर खरीदेगी सरकार, हर साल होगा गौ रक्षक सम्मेलन

Fri, 12 May 2023 05:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 May 2023 05:24 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि गौ माता को काटने ले जाने अवैध परिवहन करते है, उनके लिए नया कानून बनाएंगे। सीएम ने कहा कि उनका वाहन राजसात कर लिया जाएगा। जिले की गौशाला के प्रबंधन और समस्याओं के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर स्तर का एक अधिकारी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Shivraj announced that the government will buy cow dung from farmers, there will be a cow protector c
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मप्र की शिवराज सरकार ने भी प्रदेश के किसानों से गाय का गोबर खरीदने का एलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित गौ रक्षा सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर साल गौ रक्षक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी विकास खंडा के लिए पशु एंबुलेंस
कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश के सभी विकासखंडों के लिए 406 पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत गौ पूजन कर की। सीएम ने गौ सेवकों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम में गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद थे। 
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती के लिए गाय पालने पर हर माह 900 रुपये 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था गौ माता के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करेंगे आज वो दिन आ गया है। हम आज हर ब्लॉक में एंबुलेंस भेज रहे हैं। गौ माता को बचाने के लिए सरकार के साथ समाज को भी जुटना पड़ेगा। प्राकृतिक खेती करने वाले वो किसान जो गाय पालना चाहते हैं उन किसानों को हर महीने 900 रुपये खाते में भेजेंगे। इस महीने 22 हजार किसानों को राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध परिवहन रोकने के लिए नया कानून बनाएंगे 
सीएम ने कहा कि गौ माता को वध के लिए ले जाने वाले इनका अवैध परिवहन करते हैं। उसके खिलाफ नया कानून बनाएंगे। सीएम ने कहा कि गायों को ले जाने वालों का वाहन राजसात कर लिया जाएगा। जिले की गौशाला के प्रबंधन और समस्याओं के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर स्तर का एक अधिकारी तैनात किया जाएगा। इस अधिकारी का नंबर भी सार्वजनिक किया जाएगा। 
 

गोबर से बायो सीएनजी बनाएंगे
सीएम ने कहा कि सरकार किसान से गाय का गोबर खरीदेगी और किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगी। गोबर से प्लांट में बायो सीएनजी गैस बनाएंगे। जबलपुर में प्लांट सितंबर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद जगह-जगह प्लांट लगातार सरकार गोबर खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की। बता दें, अभी छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से दो रुपए किलो गोबर खरीदती है और उससे गैस बनाई जाती है। 
 
गौ वंश की गणना करवाई जाएगी
सीएम ने कहा कि पंजीकृत गौशालाओं को बिजली की दिक्कत नहीं होगी। गाय भूखी नहीं रहेगी, गौ वंश में लिए चारे की व्यवस्था सरकार करेगी। चारे के लिए जितना खर्च होगा उनका बजट सरकार देगी। उन्होंने कहा कि गाय हमारी सनातन संस्कृति की प्रतीक है। उसकी सेवा करना हमारा संकल्प है। सरकार अब छोटी जगह चार से पांच पंचायतों को जोड़कर गौशाला बनाएगी। गौ वंश की गणना करवाई जाएगी।
 
सरकारी दफ्तरों में होगा गौनाइल का प्रयोग
गौ संवर्धन बोर्ड के दिए गए मांग पत्र पर सीएम ने कहा कि फिनाइल की जगह गौनाइल का उपयोग सरकारी दफ्तरों में हो इस दिशा में सरकार काम करेगी। गौ पेंट  से कार्यालय की पुताई हो इसके भी सरकार प्रयास करेगी। सीएम ने गौ सेवकों, गौ रक्षकों को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed