फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shankaracharya Sadanand Saraswati said - all four Shankaracharyas are not going because there is goin

MP News: सदानंद सरस्वती बोले- चारों शंकराचार्य नहीं जा रहे अयोध्या, वहां बहुत भीड़ होने वाली है

Mon, 15 Jan 2024 07:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है। इसमें शामिल नहीं होने को लेकर शारदापीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु सदानंद सरस्वती बोले कि चारों शंकराचार्य नहीं जा रहे हैं, क्योंकि वहां बहुत भीड़ होने वाली है।

विज्ञापन
MP News: Shankaracharya Sadanand Saraswati said - all four Shankaracharyas are not going because there is goin
शंकराचार्य जगद्गुरु सदानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चारों शंकराचार्य नहीं जा रहे हैं। इसको लेकर भोपाल आए शारदापीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु सदानंद सरस्वती ने कहा कि चारों शंकराचार्य नहीं जा रहे हैं क्योंकि वहां बहुत भीड़ होने वाली है, हमारे साथ हमारे भक्तगण भी जाते हैं। वहां की व्यवस्था में अव्यवस्था न हो इस कारण से हम नहीं जा रहे, लेकिन बाद में सब दर्शन करने जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें ज्योतिर्मठ, शारदापीठ, श्रृंगेरी पीठ,  गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसमें ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय को लेकर सवाल उठाए।  हालांकि, शारदापीठ के शंकराचार्य की ओर से सोशल मीडिया में राम मंदिर को लेकर बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि उनके द्वारा राम मंदिर को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया। आगे कहा गया कि हमारे गुरुदेव ने कई कोशिशें की थीं, 500 साल बाद यह विवाद खत्म हुआ है। हम चाहते हैं कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह वेद, शास्त्र, धर्म की मर्यादा के पालन के साथ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed