फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shahdol Prime Minister Narendra Modi will not sit on the throne, the dialogue

MP News: शहडोल में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तख्त नहीं, खाट पर ही बैठ कर करेंगे संवाद

Fri, 30 Jun 2023 12:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Jun 2023 12:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शहडोल में भारी बारिश के चलते स्थगित हुआ दौरा अब शनिवार को होने वाला है। अब खुले आसमान नहीं वॉटर प्रूफ टेंट में कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
MP News: Shahdol Prime Minister Narendra Modi will not sit on the throne, the dialogue
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के बाद अब एक दिवसीय दौरे पर एक जुलाई को शहडोल आएंगे। यहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई हैं। इस व्यवस्था में अब एक बदलाव किया गया है। अब प्रधानमंत्री संवाद करने के लिए खाट पर ही बैठेंगे। पहले प्रधानमंत्री के लिए तख्त और जनता को खाट पर बैठा कर संवाद करने की व्यवस्था रखी गई थी। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। बारिश के मौसम को देखते हुए पकरिया गांव की अमराई के बगल में ही वॉटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। इसमें प्रधानमंत्री 360 लोगों से बैठकर संवाद करेंगे। हालांकि, बारिश नहीं होने पर कार्यक्रम खुले आसमान में अमराई में करने के भी इंतजाम किए गए हैं। शहडोल के कमिश्नर राजीव शर्मा ने बताया कि हमारी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तैयारी है। बारिश को देखते हुए अमराई के पास ही वॉटर प्रूफ टेंट लगाया है। जहां प्रधानमंत्री खिलाड़ी, लखपति दीदियों और आदिवासी समाज के लोगों के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन


संवाद करने वाले 362 लोगों में ये शामिल 
प्रधानमंत्री से संवाद करने के लिए फुटबाल खिलाड़ी, लखपति दीदियां, आदिवासी समाज और पेसा एक्ट समिति के चुनिंदा लोगों को चयन किया गया है। 

शहडोल में एक हजार फुटबाल क्लब
शहडोल संभाग में करीब एक हजार फुटबाल क्लब हैं। इनमें 15 हजार के करीब खिलाड़ी हैं। इनमें सक्रिय और प्रतिभावान 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप की साल में एक लाख रुपये तक की आय करने वाली 100 लखपति दीदियों का चयन किया गया है। इसके अलावा बाकी पेसा एक्ट समिति और आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


25 आदिवासियों के साथ पीएम करेंगे भोजन 
प्रधानमंत्री कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों के साथ ही भोजन करेंगे। इसके लिए पकरिया गांव के टोला से 25 लोगों का चयन किया गया है।  यह आदिवासी बहुल इलाका है। प्रधानमंत्री मिलेट्स से बने स्थानीय व्यंजन का स्वाद चखेंगे। यह भोजन सेल्फ हेल्प ग्रुप की दीदियां ही आदिवासी परिवार के घर में तैयार करेंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री लालपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री सिकल सेल एनीमिया और आयुष्मान कार्ड का वर्चुअली वितरण भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के यह है सियासी मायने 
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही आदिवासी वोटरों को साधने के लिए ताकत झोंक दी है। बता दें, 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को आदिवासी वोटरों की नाराजगी का नुकसान हुआ था। मध्य प्रदेश में 230 में से 47 सीटें आदिवासी समाज के लिए आरक्षित हैं। 2013 में भाजपा ने 31 सीटें जीती थी, जबकि 2018 में यह सीटें कम होकर 16 पर आ गईं। भाजपा ने विधानसभा के साथ ही अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। यही, वजह है कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित शहडोल का चयन किया गया, ताकि दोनों राज्यों के आदिवासी वोटरों को साध सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed