{"_id":"64fc88443580d41db70d5a03","slug":"mp-news-science-fair-will-start-in-bhopal-from-september-15-chandrayaan-3-program-director-will-satisfy-the-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: विज्ञान मेला 15 सितंबर से, चंद्रयान-3 के प्रोग्राम निदेशक छात्रों की जिज्ञासाओं के देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: विज्ञान मेला 15 सितंबर से, चंद्रयान-3 के प्रोग्राम निदेशक छात्रों की जिज्ञासाओं के देंगे जवाब
Sat, 09 Sep 2023 08:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Sep 2023 08:29 PM IST
सार
10वां भोपाल विज्ञान मेला 15 से 18 सितंबर 2023 तक भेल दशहरा मैदान में आयोजित होगा। देश के शीर्ष वैज्ञानिक चन्द्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर डॉ. पी. वीरामुथुवेल, इसरो बैंगलूरु, वंदे भारत के चीफ आर्किटेक्ट सुधांशु मनी के साथ ही एम्स दिल्ली की डॉ. रमा जयासुंदर को विज्ञान प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
एमएसएमई मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में 15 सितंबर से विज्ञान मेला शुरू होगा। चार दिन चलने वाले मेले का आयोजन भेल दशहरा मैदान में होगा। यह मेला बीते दस वर्षों से आयोजित हो रहा है। मेले में चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर दो दिन भोपाल में रहेंगे और चंद्रयान से संबंधित छात्रों, बच्चों की जिज्ञासाओं के जवाब देंगे। चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के मुख्य वास्तुविद यहां सम्मानित भी किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के विज्ञान एवं प्राद्योगिकी, एमएसएमई मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने दी है। मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती द्वारा आयोजित इस मेले में लाखों की संख्या में छात्र, शोधार्थी, शिक्षक, कारीगर, किसान, उद्यमी, वैज्ञानिक, अधिकारी एवं सामान्यजन सहभागिता करते हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, शोध संस्थानों, उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थान इसमें शामिल होंगे। मेले का समापन 18 सितंबर को होगा।
तकनीकों एवं नवाचारों का होगा प्रदर्शन
एमएसएमई मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने बताया कि विज्ञान मेले में नवीनतम तकनीकों, छात्र - वैज्ञानिक संवाद, मॉडल कान्टेस्ट के साथ ही ग्रास रूट एवं इनोवेटिव कारीगर पेवेलियन वेस्ट मैनेजमेंट पेवेलियन, हैंडीक्राफट पेवेलियन, स्टार्टअप पेवेलियन इत्यादि के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति से अवगत कराया जाएगा। मेले में मुख्य आकर्षण परमाणु ऊर्जा, इसरो, डीआरडीओ ब्रम्होस, एनटीपीसी, सीएसआईआर, आईसीएमआर, आईसीएआर, एम्प्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् एवं उद्योगों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली नवीनतम तकनीक एवं उत्पाद रहेंगे। ग्राम रूट इनोवेशन एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्टूडेन्ट मॉडल कान्टेस्ट में अनगिनत बड़ी संस्थाओं के छात्रों द्वारा अपने इनोवेशन आईडियास एवं माडल्स को प्रदर्शित किया जायेगा। यहां नव उद्यमियों एवं स्टार्टअप द्वारा विभिन्न प्रकार के तकनीकी समाधान भी प्रस्तुत किये जाएंगे। मेले में विख्यात हस्तियों का छात्रों से संवाद एवं मार्गदर्शन भी दिया जायेगा तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे ।
शीर्ष वैज्ञानिक होंगे सम्मानित
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सखलेचा ने कहा है कि चंद्रयान-3 की अभूतपूर्व उपलब्धि का उत्सव मनाने के लिए भोपाल विज्ञान मेले में इस मिशन से जुड़े डायरेक्टर सहित देश की तीन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। 10वां भोपाल विज्ञान मेला 15 से 18 सितंबर 2023 तक भेल दशहरा मैदान में आयोजित होगा। मंत्री ने बताया कि देश के शीर्ष वैज्ञानिक चन्द्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर डॉ. पी. वीरामुथुवेल, इसरो बैंगलूरु, वंदे भारत के चीफ आर्किटेक्ट सुधांशु मनी के साथ ही एम्स दिल्ली की डॉ. रमा जयासुंदर को भी विज्ञान प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सखलेचा ने बताया कि 17 और 18 सितम्बर को चन्द्रयान-3 महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।