{"_id":"66b62e436e3bfe56bc01ea21","slug":"mp-news-sawan-gift-to-dear-sisters-cm-will-send-rs-1500-to-their-account-tomorrow-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लाडली बहनों को सावन का तोहफा, सीएम कल खाते में भेजेंगे 1500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लाडली बहनों को सावन का तोहफा, सीएम कल खाते में भेजेंगे 1500 रुपये
Fri, 09 Aug 2024 08:27 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की लाडली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियां मनाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रुपये उपहार (नेग) राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के विजयपुर और टीकमगढ़ में आयोजित रक्षाबंधन पूर्व लाडली बहना हितग्राहियों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे। साथ ही लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देंगे और राखी बंधवाएंगे।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम की थीम "रक्षाबंधन और सावन उत्सव" पर केंद्रित है। इसके अतिरिक्त "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में पौध-रोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।