फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sawan gift to dear sisters, CM will send Rs 1500 to their account tomorrow

MP News: लाडली बहनों को सावन का तोहफा, सीएम कल खाते में भेजेंगे 1500 रुपये

Fri, 09 Aug 2024 08:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Aug 2024 08:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
MP News: Sawan gift to dear sisters, CM will send Rs 1500 to their account tomorrow
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की लाडली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियां मनाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रुपये उपहार (नेग) राशि अंतरित की जाएगी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के विजयपुर और टीकमगढ़ में आयोजित रक्षाबंधन पूर्व लाडली बहना हितग्राहियों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे। साथ ही लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देंगे और राखी बंधवाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम की थीम "रक्षाबंधन और सावन उत्सव" पर केंद्रित है। इसके अतिरिक्त "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में पौध-रोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed