फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sainik School will open in Khajuraho! VD Sharma met Union Defense Minister Rajnath and demanded openi

MP News: खजुराहो में खुलेगा सैनिक स्कूल! वीडी शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से मुलाकात कर स्कूल खोलने

Tue, 25 Jun 2024 06:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Jun 2024 06:22 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से खजुराहो में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की है। 

विज्ञापन
MP News: Sainik School will open in Khajuraho! VD Sharma met Union Defense Minister Rajnath and demanded openi
वीडी शर्मा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश  अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से खजुराहो में सैनिक स्कूल खोलने का आग्रह किया। एमपी में रीवा में सैनिक स्कूल है। वीडी शर्मा ने कहा कि खजुराहो में सैनिक स्कूल खोले जाने से प्रदेश के छात्रों को अतिरिक्त अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खजुराहो विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल है और रेल तथा हवाई मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां पर विमान एवं हेलीकॉप्टर पायलट ट्रेनिंग सेंटर भी है। सैनिक स्कूल खोले जाने से खजुराहो पर्यटन के अलावा शैक्षणिक केंद्र तथा कॅरियर हब के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। वीडी शर्मा की मांग पर रक्षामंत्री ने खजुराहो में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने का भरोसा जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed