फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sachin Yadav showed BJP's vision document and said - not a single promise has been fulfilled

MP News: सचिन यादव भाजपा का दृष्टि पत्र दिखा बोले- एक भी वादा पूरा नहीं किया

Mon, 10 Apr 2023 08:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा विधायक सचिन यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पिछले चुनाव का भाजपा का दृष्टि पत्र दिखाते हुए कहा कि किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। 

विज्ञापन
MP News: Sachin Yadav showed BJP's vision document and said - not a single promise has been fulfilled
विधायक सचिन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यरोप तेज हो गए है। सोमवार को पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की सरकार ने किसानों को ठगने का काम कर रही है। पिछले 18 साल से भाजपा सरकार में बैठी है, उन्हें जवाब देना है, लेकिन वह विपक्ष से सवाल पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन

यादव ने पिछले विधानसभा का भाजपा का द्ष्टि पत्र को दिखाते हुए कहा कि किसानों से किया कोई वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने अपने वादों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी वादे खोखले साबित हुए है।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि उच्च गुणवत्ता के बीज किसानों को रियासत दारों पर दिए जाएंगे, लेकिन बजट में हम देखते हैं कि सूरजधारा-अन्नपूर्णा जैसी योजनाओं में बजट का प्रावधान जीरो कर दिया गया है। भावंतर भुगतान योजना का पैसा किसानों को मिला नहीं और बजट में प्रावधान मात्र एक हजार रुपए रखा गया। कृषि उपज को मूल्य स्थिरीकरण कोष का गठन करने की बात कही गई, लेकिन बजट में मात्र एक हजार रुपए का प्रावधान किया गया।यादव ने कहा कि पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सिर्फ बड़ी बड़ी बातें की गई है। एक सप्ताह में सर्वे के लिए कहा गया। सरकार को बताना चाहिए कि ओलावृष्टि-अतिवृष्टि से हुए नुकसान का कितने किसानों के खाते में मुआवजा का पैसा पहुंचा है। भाजपा को पता है कि किसानों के बिना सरकार नहीं बनने वाली। इसलिए किसान यात्रा निकाली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed