फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rewa-Raipur flight starts, CM says new airports will start functioning in Ujjain and Shivpuri soon

MP News: रीवा-रायपुर उड़ान शुरू, मुख्यमंत्री यादव बोले- जल्द ही उज्जैन व शिवपुरी में नए एयरपोर्ट शुरू होंगे

Tue, 17 Mar 2026 10:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 17 Mar 2026 10:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में विमानन नीति-2025 के तहत हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में रीवा से रायपुर के लिए नई उड़ान सेवा शुरू की गई है। मध्यप्रदेश में 8 एयरपोर्ट संचालित हैं और जल्द ही उज्जैन व शिवपुरी में नए एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यह संख्या 10 हो जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Rewa-Raipur flight starts, CM says new airports will start functioning in Ujjain and Shivpuri soon
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लागू की गई विमानन नीति-2025 के जरिए हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। इसी नीति के तहत रीवा से रायपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन नई उड़ान सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में रीवा एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा, जिससे पूरे विंध्य क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विंध्य क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और अब छत्तीसगढ़ से हवाई संपर्क जुड़ने से यहां विकास और तेजी से होगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में रीवा में विमानन क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हुए हैं। वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद रीवा से दिल्ली और फिर इंदौर के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हुईं। अब रायपुर के लिए नई सेवा शुरू होना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में वायरल फतवे पर बवाल, कमेटी थाने पहुंची; अध्यक्ष बोले- शहर काजी को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन


प्रदेश में अभी आठ एयरपोर्ट संचालित 
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में 8 एयरपोर्ट संचालित हैं और जल्द ही उज्जैन व शिवपुरी में नए एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यह संख्या 10 हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड मौजूद हैं। शहडोल, नीमच, छिंदवाड़ा और मंडला की हवाई पट्टियों को भी एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। विमानन नीति-2025 के तहत घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपए और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 15 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। वहीं एयर कार्गो सेवाओं के लिए 30 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है, जिससे व्यापार और कृषि क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में लोकायुक्त की कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

एमपी विमानन क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा- केंद्रीय मंत्री 
कार्यक्रम में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विमानन क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने “वन रूट वन फेयर” योजना के तहत एलायंस एयर के साथ किए गए समझौते को देश में पहला बताया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed