फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rameshwar Sharma said- It will not work if only two-four-ten families keep thriving from Waqf land

MP News: रामेश्वर शर्मा बोले- वक्फ की जमीन से केवल दो-चार-दस परिवार पलते रहे इससे काम नहीं चलेगा

Fri, 28 Mar 2025 01:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Mar 2025 01:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील के बाद सियासी बयानजाबी भी तेज हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
MP News: Rameshwar Sharma said- It will not work if only two-four-ten families keep thriving from Waqf land
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआ कबूल होगी या नहीं। ईद के मौके पर खुश रहने का संदेश देते हुए कहा कि मिठी ईद है, मिठा खाओ, मीठा बोलो। 
विज्ञापन

विज्ञापन


भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वक्फ की जमीन से केवल दो-चार-दस परिवार पलते रहे। इससे काम नहीं चलेगा। करोड़ों मुसलमान जो दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, पंचर की दुकान, हाथ ठेला, कबाड़ी का धंधा कर रहे, जिनके पास शिक्षा का, ईलाज का साधन नहीं, रहने का मकान नहीं, अगर मोदी जी ने उन गरीब मुसलमानों का सोचा तो क्या गलत किया। आज लाखों एकड़ वक्फ की जो भूमि पड़ी है उस पर गरीब मुसलमानों का मकान बनाए जाएं, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शिक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खोले जाएं, इस बात से बड़े मुसलमान लीडर या जो मुसलमानों के नाम पर राजनीति कर अपना पेट भरते हैं, उनको थोड़ा दर्द जरूर होगा।  अब जिनके पेट में दर्द होगा उन्हें हाजमा की गोली दी जाएगी पर गरीबों का कल्याण जरूर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने यह भी कहा कि मस्जिद, दरगाह या कब्रिस्तान का कोई भी कब्जा नहीं छीना जाएगा। उन्होंने कहा कि जब मुसलमान भारत आए थे तब शुद्ध भारत हिंदू राष्ट्र था, तब मुसलमान को रहने की जगह, मस्जिद बनाने की जगह दी। खतरा उन्हें होगा जो हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रचेंगे। शर्मा ने कुछ मुस्लिम नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता मुसलमानों के नाम पर अपनी नेतागिरी चला रहे हैं। बता दें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रमजान के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समाज से काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने और वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ मौन विरोध करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed