फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rahul Gandhi will address a public meeting in Bhind tomorrow, Priyanka will hold a road show in Moren

MP News: राहुल गांधी कल भिंड में जनसभा को संबोधित करेंगे, दो मई को प्रियंका मुरैना में करेंगी रोड शो

Mon, 29 Apr 2024 08:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Apr 2024 08:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, दो मई को प्रियंका गांधी मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी।  

विज्ञापन
MP News: Rahul Gandhi will address a public meeting in Bhind tomorrow, Priyanka will hold a road show in Moren
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के लिए मतदान होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का प्रदेश में जमावड़ा लगना जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के समर्थन में भिंड में रैली करेंगे। यह मौजूदा चुनाव में राहुल गांधी का मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी पहले चरण की सीट पर प्रचार के लिए आठ अप्रैल को मंडला और शहडोल में रैली करने आए थे। वहीं, 21 अप्रैल को राहुल गांधी सतना आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनकी जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आए और जनसभा को संबोधित किया था। 
विज्ञापन


छह मई को झाबुआ और सात को बड़वानी दौरे पर 
राहुल गांधी चुनाव के चौथे चरण में भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे 6 मई को झाबुआ और 7 मई को बड़वानी दौरे पर रहेंगे। बता दें, झाबुआ और बड़वानी सीटों पर चौथे चरण में मतदान होगा। प्रदेश में चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में पहले चरण और दूसरे चरण में छह छह कुल 12 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब तीसरे और चौथे चरण में 17 सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed