{"_id":"64636f1aee9705ad210bb46f","slug":"mp-news-qr-based-audio-guide-will-be-launched-on-may-18-on-international-museum-day-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर क्यूआर आधारित ऑडियो गाइड की सौगात, 18 मई को करेगी शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर क्यूआर आधारित ऑडियो गाइड की सौगात, 18 मई को करेगी शुभारंभ
Tue, 16 May 2023 05:26 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 16 May 2023 05:26 PM IST
सार
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के 7 संग्रहालयों में क्यूआर (QR) कोड लगाए गए हैं, जिन्हें मोबाइल फोन से स्कैन करने पर ऑडियो गाइड के माध्यम से संग्रहालय की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्री उषा ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और संस्कृति को पर्यटक अब क्यूआर बेस्ड ऑडियो गाइड से जान सकेंगे। प्रदेश के इतिहास को तकनीक से जोड़ते हुए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की यह नई पहल है। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 18 मई को इंदौर के लाल बाग पैलेस में 7 संग्रहालयों में क्यूआर बेस्ड ऑडियो गाइड का शुभारंभ करेंगी। भोपाल के राज्य संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय, इंदौर का लालबाग पैलेस, ग्वालियर का गुजरी महल पुरातत्व संग्रहालय, धुबेला का महाराज छत्रसाल संग्रहालय और उज्जैन के वेधशाला एवं त्रिवेणी संग्रहालय में पर्यटकों को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में रोचक जानकारी मिलेंगी।
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से आमजन खासकर युवाओं को जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की नवीन पहल है। प्रदेश के 7 संग्रहालयों में क्यूआर (QR) कोड लगाए गए हैं, जिन्हें मोबाइल फोन से स्कैन करने पर ऑडियो गाइड के माध्यम से संग्रहालय की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। इन गंतव्यों का चयन करते वक्त ध्यान रखा गया है कि कोई गाइड प्रभावित न हो। ऐसे ही स्थान चयनीत किये गए हैं, जहां गाइड की उपलब्धता नहीं है।
बता दें कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा सागो संस्था की मदद से कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में पहले से ही यह तकनीक संचालित की जा रही है। साथ ही लाल बाग पैलेस इंदौर में यह तकनीक टेस्टिंग मोड पर है। सागो बडी ऐप के जरिये पर्यटक अपने मोबाईल में क्यूआर कोड स्कैन कर इतिहास को ऑडियो फॉर्मेट में सुन सकेंगे। संग्रहालयों में क्यूआर कोड लगाये गए हैं, जिसे स्कैन कर इतिहास, विस्तृत विवरण एवं संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
सागो बडी ऐप (Sago Buddy App)
सागो ट्रैवल बडी एक यात्रा एप है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा यात्रा सूचनाओं को मिलाकर यात्रियों/पर्यटकों के अनुभव बढ़ाया जा सकता है। इस में यात्रियों के अवश्यकता, रुचि,आयु अनुसार विभिन्न भाषाओं में श्रव्य टूर उपलब्ध है। सागो जीपीएस सूचना, क्यूआर कोड, इमेज सर्च और एग्जिबिटनंबर जैसे सुविधा से सूचना उपलब्ध करवाता है।
ऐसे करें ऐप डाउनलोड
मोबाईल में प्ले स्टोर पर जाकर सागो बडी ऐप को डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने के बाद आपको भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद सागो बडी ऐप में क्यूआर कोड स्कैन करने से पर्यटन स्थल से संबंधित संपूण जानकारी ऑडियो फॉर्मेट में सुनी जा सकेंगी।