{"_id":"65ae9b9cb57b9a5dbf006cd5","slug":"mp-news-public-relations-director-ips-ashutosh-pratap-singh-transferred-made-dig-in-police-headquarters-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जनसंपर्क निदेशक आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जनसंपर्क निदेशक आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया
Mon, 22 Jan 2024 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:16 PM IST
सार
राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग के निदेशक आशुतोष प्रताप सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। उनको पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीआईजी के पद पर पदस्थ किया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के संचालक पद से हटा दिया है। उनको पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने सोमवार को देर रात आशुतोष प्रताप सिंह के ट्रांसफर आदेश जारी किया। उनकी सेवाएं जनसंपर्क विभाग से वापस लते हुए पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनको छह साल पहले जनसंपर्क विभाग में निदेशक पदस्थ किया गया था।
बता दें इससे पहले प्रदेश सरकार ने जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को 20 दिसंबर को हटा दिया था। उनके बाद आईएएस विवेक पोरवाल को जनंसपर्क आयुक्त बनाया गया था। इसके करीब 10 दिन बाद ही पोरवाल को हटा कर आईएएस संदीप यादव को जनसंपर्क आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें इससे पहले प्रदेश सरकार ने जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को 20 दिसंबर को हटा दिया था। उनके बाद आईएएस विवेक पोरवाल को जनंसपर्क आयुक्त बनाया गया था। इसके करीब 10 दिन बाद ही पोरवाल को हटा कर आईएएस संदीप यादव को जनसंपर्क आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
