फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Pt. Dhirendra Shastri said - India will become a Hindu nation, Sanatani of the present need both arms

MP News: पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, वर्तमान के सनातनी को शस्त्र-शास्त्र दोनों जरूरी

Sat, 22 Apr 2023 02:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Apr 2023 02:37 PM IST
सार

शास्त्री ने कहा कि भोपाल में जल्द ही कथा करेंगे। आप भव्य और दिव्य कथा की तैयारी करो। उन्होंने कहा कि संकल्प वहीं पुराना है। बालाजी ने चाहा और सनातनी जागे तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा।

विज्ञापन
MP News: Pt. Dhirendra Shastri said - India will become a Hindu nation, Sanatani of the present need both arms
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को माला पहनाते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान परशुराम की जयंती पर शनिवार को गुफा मंदिर के कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए। उन्होंने हमेशा की तहर भारत हिंदू राष्ट्र बनने की बात की। शास्त्री ने कहा कि वर्तमान के सनातनी को शस्त्र और शास्त्र दोनों की जरूरत है।
विज्ञापन


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दादा परशुराम सिर्फ ब्राह्मणों के नहीं हैं। दादा परशुराम दुनिया में रहने वाले जीवों के हैं। जिन्होंने पूरे विश्व के कल्याण के लिए हाथ में फरसा उठाया। लोग कहते हैं कि दादा परशुराम ने भूमि को 21 बार क्षत्रियविहीन किया। आज हमने देखा कौन ब्राह्मण, कौन क्षत्रिय, कौन वैश्य, कौन सेवक। आज तो सब सनातनी नजर आ रहे हैं। यहां एक एक सनातनी हिंदू बैठा है। शास्त्री ने कहा कि दादा परशुराम ने उन क्षत्रियों का वध किया, जो धर्म के विरुद्ध थे। माता-बहनों पर अत्याचार करते थे। ऐसे आतताईयों का अंत करके धर्म की स्थापना की।
विज्ञापन

 

माला और भाला दोनों जरूरी
उन्होंने कहा कि शस्त्र और शास्त्र में ज्यादा अंतर नहीं है। सिर्फ एक डंडे का अंतर है। रामचरित्र मानस में हनुमान जी शास्त्र और अंगद जी शस्त्र हैं। वर्तमान में भारतीय हिंदुओं को भी शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। सनातनियों को भी दोनों की आवश्यकता है। माला और भाला की। भाला मारने के लिए नहीं आत्मरक्षा के लिए। हमारे तो देवी और देवता माला और भाला रखते हैं।

भोपाल में करेंगे कथा
शास्त्री ने कहा कि भोपाल में जल्द ही कथा करेंगे। आप भव्य और दिव्य कथा की तैयारी करो। उन्होंने कहा कि संकल्प वही पुराना है। बालाजी ने चाहा और सनातनी जागे तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा। आज सर्व समाज के लोगों ने एक साथ आकर परशुराम के दर्शन किए। मध्य प्रदेश में ऐसे ही एकता रहे। जाति की वैमनस्यता ना रहे। हम सब हिंदुओं को एक होना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed