{"_id":"69988c90cd753a6476068b52","slug":"mp-news-proposal-for-10-2-increase-in-electricity-rates-regulatory-commission-to-hold-public-hearing-from-f-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बिजली दरों में 10.2% वृद्धि का प्रस्ताव, 23 से 26 फरवरी तक नियामक आयोग करेगा जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बिजली दरों में 10.2% वृद्धि का प्रस्ताव, 23 से 26 फरवरी तक नियामक आयोग करेगा जनसुनवाई
Sat, 21 Feb 2026 07:42 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:42 AM IST
सार
प्रदेश में बिजली दरों में 10.2 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर 23 से 26 फरवरी तक जनसुनवाई होगी। उपभोक्ता ऑनलाइन या भोपाल में उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
बिजली दरों में 10.1 प्रतिशत वृद्धि की संभावना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से बिजली की दरों में 10.2 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग 23 फरवरी से 26 फरवरी तक जनसुनवाई आयोजित करेगा। यह जनसुनवाई हाइब्रिड मोड में होगी, जिसमें उपभोक्ता ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से या भोपाल स्थित आयोग के कोर्ट कक्ष में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने लिखित आपत्तियां पहले ही प्रस्तुत कर दी हैं, वे निर्धारित तिथि पर अपने पक्ष को विस्तार से रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP Budget Session 2026: सदन में बजट पर तीखी बहस, कांग्रेस विधायक बोले- प्रति व्यक्ति आय छग से भी कम
दरों में 15 फीसदी कमी की गुंजाइश : अग्रवाल
विद्युत मामलों के विशेषज्ञ और अधिवक्ता राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में बिजली दरों में वृद्धि की बजाय लगभग 15 प्रतिशत तक कमी संभव है। उन्होंने दावा किया कि इसके समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हैं। अग्रवाल 23 फरवरी को सत्यापन याचिका 2024-25 की सुनवाई में तथा 24 फरवरी को पूर्व क्षेत्र की जनसुनवाई में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे जनसुनवाई में भाग लेकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सात दिवसीय 52वां खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ: सीएम बोले- खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर
9 लाख से अधिक लोगों को मिल रही मुफ्त बिजली
राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मुफ्त या रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 9 लाख 30 हजार उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा अटल गृह ज्योति योजना के तहत लगभग एक करोड़ हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है, जबकि अटल कृषि ज्योति योजना के अंतर्गत करीब 26 लाख किसानों को रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। यह जानकारी हाल ही में सरकार ने विधानसभा में दी है।