फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Private hospitals open front, warn to stop treatment in Ayushman scheme from April 15

MP News: निजी अस्पतालों ने खोला मोर्चा, 15 अप्रैल से आयुष्मान योजना में इलाज बंद करने की दी चेतावनी

Mon, 10 Apr 2023 10:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Apr 2023 10:52 PM IST
सार

यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक आरके पालीवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत एक साल से ज्यादा समय के भुगतान पेडिंग है। शासन के पोर्टल पर कार्ड बन रहे हैं। जिनको फर्जी बताकर सरकार अस्पताल का भुगतान रोक रही है।

विज्ञापन
MP News: Private hospitals open front, warn to stop treatment in Ayushman scheme from April 15
निजी अस्पतालों ने की सरकार से पेडिंग भुगतान जारी करने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में निजी अस्पताल संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार की तरफ से लंबित भुगतान नहीं करने पर 15 अप्रैल शाम 5 बजे से आयुष्मान योजना में मरीजों का इलाज बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक आरके पालीवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत एक साल से ज्यादा समय के भुगतान पेडिंग है। शासन के पोर्टल पर कार्ड बन रहे हैं। जिनको फर्जी बताकर सरकार अस्पताल का भुगतान रोक रही है। मानवीय आधार पर कोविड के समय काम कराया और कानूनी आधार पर पेमेंट रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि  हमारी सरकार से तीन मांग है। पहली 31 मार्च 2023 तक का अस्पतालों का पेंडिंग भुगतान सरकार जारी करें। दूसरा आयुष्मान की योजना समिति में हमारा प्रतिनिधि को शामिल किया जाए। तीसरी यदि हमारी मांगों पर सरकार जल्द कोई निर्णय नहीं लेती है तो हमें भारी मन से 15 अप्रैल शाम पांच बजे से आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करना बंद करना पड़ेगा। क्योंकि हमारे पास मरीजों की सेवा करने के लिए पैसे ही नहीं है। पालीवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में करीब 600 करोड़ रुपए का निजी अस्पतालों का भुगतान पेंडिंग है। उन्होंने बताया कि  रीवा क्षेत्र में 10 अप्रैल से अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद कर कोर्ट का रास्ता अपनाया है।  
विज्ञापन

 
622 अस्पताल आयुष्मान में रजिस्टर्ड
बता दें एमपी में 622 अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत रजिस्टर्ड है। हाल ही में तीन अस्पतालों पर आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। हाल ही में इंदौर के एक निजी अस्पताल में कागजों में मरीजों के इलाज करने का मामला सामने आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सभी अस्पताल का ऑडिट भी करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed