फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Prithviraj Chavan said - Adani's shell companies to whom 20 thousand crores belong, PM should answer

MP News: पृथ्वीराज चव्हाण बोले- अडानी की शेल कंपनियों 20 हजार करोड़ किसके हैं, पीएम जवाब दें

Wed, 29 Mar 2023 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Mar 2023 06:51 PM IST
सार

चव्हाण ने कहा कि अपने "परम मित्र" अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोंट रहें हैं। राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने मोदी जी से अड़ानी के बारे में पूछा।

विज्ञापन
MP News: Prithviraj Chavan said - Adani's shell companies to whom 20 thousand crores belong, PM should answer
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। चव्हाण ने बोले कि प्रधानमंत्री जवाब दें कि गौतम अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं।
विज्ञापन

 
चव्हाण ने कहा कि अपने "परम मित्र" अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोंट रहें हैं। राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने मोदी जी से अड़ानी के बारे में पूछा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेगी। चव्हाण ने कहा कि   7 फरवरी, 2023 को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी महा घोटाले पर 2 सीधे सवाल पूछे। पहला अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके है? दूसरा अडानी और मोदी का रिश्ता क्या है। इसके 9 दिन बाद ही राहुल गांधी के खिलाफ मानमानी का मुकदमा फिर से शुरू कर दिया गया। चव्हाण ने कहा कि राहुल गांधी के तीन-तीन अनुरोध के बावजूद उनको संसद में बोलने नहीं दिया गया। ताकि प्रधानमंत्री और अडानी के रिश्तों का पर्दाफाश ना हो।
विज्ञापन

 
राहुल गांधी से भाजपा इतनी डरती क्यों है?
चाव्हाण ने आरोप लगाया कि इसके बाद भाजपा ने पूरे मुद्दे से ध्यान भटाने के लिए तीन हास्यापद आरोप लगाए। पहला दावा किया क राहुल गांधी ने लंदन में विदेशी ताकतों को भारत की मदद करने को कहा। यह सफेद झूठ है। दूसरा ओबीसी को निशाना बनाया, क्योंकि प्रधानमंत्री से प्रश्न किया। जो सभी को जोड़ने भारत जोड़ने चार हजार किमी पैदल चला, वह कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है। तीसरा निचली अदालत के सजा सुनाने के 24 घंटे के अंदर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। जबकि कोर्ट ने उन्हें 30 दिन का समय दिया था। भाजपा राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम शिवराज पर किया पलटवार
चव्हाण ने सीएम शिवराज के आरोपों पर कहा कि उन्होंने राहुल गांधी की पढ़ाई की जानकारी नहीं है। किसी पर आरोपी लगाएंगे तो उसकी कोई ना कोई जाति तो होगी। इस तरह की बात करने से मुद्दा नहीं भटकने वाला है। यह ओबीसी के अपमान का मुद्दा हो ही नहीं सकता। कांग्रेस के तीन में से दो मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हमारा संदेश साफ था देश जोड़ना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed