{"_id":"658feeadf80f6849670568dc","slug":"mp-news-prisoner-serving-sentence-for-attempt-to-murder-absconds-from-hamidia-hospital-brought-him-for-treat-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हमीदिया अस्पताल से हत्या के प्रयास की सजा काट रहा कैदी फरार, हाथ में दर्द के इलाज के लिए लाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हमीदिया अस्पताल से हत्या के प्रयास की सजा काट रहा कैदी फरार, हाथ में दर्द के इलाज के लिए लाया था
Sat, 30 Dec 2023 03:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 30 Dec 2023 03:49 PM IST
सार
भोपाल के हमीदिया अस्पताल से हत्या के प्रयास में जेल में सजा काट रहा बदमाश फरार हो गया है। उसे हाथ में दर्द की शिकायत पर एक्सरे कराने अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
कैदी फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से हत्या के प्रयास में सजा काट रहा बदमाश फरार हो गया है। कैदी नदीम खान को जेल से हाथ में दर्द के इलाज के लिए शनिवार दोपहर अस्पताल लाया गया था। उसके हाथ में रॉड डली हुई है। उसके हाथ में लगातार दर्द होने की शिकायत के बाद जेल के डॉक्टरों ने एक्सरे कराने की सलाह दी थी। कैदी को लेकर जेल प्रहरी दीपेश इंगले लेकर आया था। एक्सरे रूम से नदीम खान फरार हो गया। उस पर 16 से ज्यादा केस है। अभी वह हत्या के प्रयास में सात साल की सजा काट रहा था। वह जहांगीराबाद का निगरानी बदमाश है। कैदी के फरार होने की सूचना जेल प्रहरी ने कोहेफिजा थाने में दी। वहीं, जेल प्रहरी दीपेश इंगले को लापरवाही पर निलंबित करने के लिए भोपाल जेल अधीक्षक ने होशंगाबाद जेल अधीक्षक को लिखा है। दीपेश भोपाल जेल में अटैचमेंट पर हैं।
कैदी नदीम खान के खिलाफ लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी और मारपीट समेत कई मामले दर्ज है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक एक अन्य बदमाश पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
कैदी नदीम खान के खिलाफ लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी और मारपीट समेत कई मामले दर्ज है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक एक अन्य बदमाश पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
