फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Prime Minister Narendra Modi's Shahdol Visit postponed, No Road Show In Bhopal

PM Modi MP Visit: पीएम मोदी अब एक जुलाई को आएंगे शहडोल, CM शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 26 Jun 2023 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Jun 2023 10:08 PM IST
सार

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में प्रस्तावित रोड शो दो महीने में दूसरी बार रद्द हो गया है। इस बार बारिश बाधा बनी है। ऐसे में पीएम मोदी अब एक जुलाई को शहडोल जिले में आएंगे। इसकी जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's Shahdol Visit postponed, No Road Show In Bhopal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए भोपाल में रोड शो और शहडोल का दौरा स्थगित कर दिया गया है। भोपाल में प्रधानमंत्री दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और भाजपा बूथ विस्तारक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस बीच भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक मोदी के प्रस्तावित रोड शो में मौसम ने खलल डाला और रोड शो स्थगित कर दिया गया है। दो महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री का रोड शो भोपाल में रद्द हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक जुलाई को शहडोल आएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 27 जून को स्थगित हुए प्रधानमंत्री के शहडोल दौरे के आगमन की आगामी तिथि तय हो गई है। सीएम ने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी एक जुलाई 2023 को दोपहर तीन बजे शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में एक अप्रैल को भी टला था रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले एक अप्रैल को भोपाल आए थे। उस समय भी रोड शो की तैयारी की गई थी। इंदौर में बाउड़ी के ऊपर की छत गिरने से हुए हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी। इस वजह से मोदी का रोड शो रद्द कर दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने रोड शो का प्लान किया, लेकिन पीएमओ से अनुमति नहीं मिली। जब अनुमति मिली तो भोपाल में सबसे छोटा रोड शो प्लान किया गया। राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक सिर्फ 350 मीटर में रोड शो करने की योजना बनी। अब इस रोड शो को भोपाल में मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए रोड शो को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 


प्रशासन कई विकल्पों पर काम कर रहा है 
प्रशासन मौसम को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव से जुड़े सभी विकल्पों के अनुसार तैयारी कर रहा है। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर मौसम खराब हुआ तो प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। अभी उनके एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन जाएंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। इस दौरान ही राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक उनका रोड शो प्रस्तावित था। खराब मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल के लालपुर गांव में ठहरने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं को देखा गया है।  

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

  • सुबह 8:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 
  • सुबह 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 
  • सुबह 10:15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे। 
  • सुबह 10:30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे। 
  • सुबह 11:00 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 
  • सुबह 11:05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे। 
  • सुबह 11:15 से 12:15 बजे तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 
  • दोपहर 12:30 बजे भोपाल के लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 
  • दोपहर 12:55 बजे भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed