फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparation for major administrative surgery in the state next month, officers with better performanc

MP News: प्रदेश में अगले माह बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बेहतर परफॉर्मेंस वाले अफसरों को मिलेगी कमान

Fri, 17 May 2024 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 May 2024 06:29 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी है। इसको लेकर मंत्रालय में मंथन भी शुरू हो गया है। तेजतर्रार और युवा अधिकारियों को जिलों की कमान मिलेगी। 

विज्ञापन
MP News: Preparation for major administrative surgery in the state next month, officers with better performanc
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में आचार संहिता लागू है। इसके हटने के बाद प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी है। प्रदेश में बड़े स्तर पर मंत्रालय से लेकर जिलों तक अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। इसमें उनके काम की समीक्षा को आधार बनाया जाएगा। डॉ. मोहन यादव सरकार अगले साढ़े चार साल विकास कार्यों को गति देने की रणनीति पर काम करेगी। इसके लिए बेहतर रिजल्ट देने वाले अधिकारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए बेहतर परफॉर्मेंस और तेजतर्रार अधिकारियों को कमान देगी। वहीं, खराब प्रदर्शन और लंबे समय से फील्ड में जमे अधिकारियों को मंत्रालय में भेजा जाएगा। इसको लेकर मंत्रालय में मंथन भी शुरू हो गया है। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार तेजतर्रार और बेहतर परफॉर्मेंस वाले अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें अधिकारियों के  पिछले चार से पांच माह के काम की समीक्षा भी आधार होगी। वहीं, नए आईएएस और आईपीएस को सरकार फील्ड में तैनात कर सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च में आयोग के निर्देश पर कई अधिकारियों को फील्ड में पोस्टिंग कर दी थी। अब सरकार अपनी रणनीति के तहत अधिकारियों की जमावट करेगी। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर फोकस 
सीएम ने पदभार संभालते ही अधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस मोड में काम करने के निर्देश दिए थे। इससे जनता को समय पर और आसान प्रक्रिया से सेवाएं सुनिश्चित कराएं। इसको लेकर भी अभी तक के अधिकारियों के काम की समीक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन


संकल्प पत्र के क्रियान्वयन प्राथमिकता   
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदभार ग्रहण करते ही मंत्रालय में बैठक कर भाजपा के संकल्प पत्र की कॉपी देते हुए उसके क्रियान्वयन के लिए रोडमैप तैयार उसे लागू करने को कहा था। सरकार आने वाले समय में विकास पर डबल स्पीड से काम करने बढ़ेगी। इस आधार पर अधिकारियों की फील्ड में तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 जून तक आचार संहिता 
प्रदेश में अभी आदर्श आचार संहिता लागू है। इसमें ट्रांसफर से लेकर कई तरह के विकास कार्यों पर रोक लगी हुई है। अभी ट्रांसफर के अधिकार चुनाव आयोग के पास ही है। चार जून को चुनाव के परिणाम आने के बाद आचार संहिता हट जाएगी। इसके बाद सरकार के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed