फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Political appointments will soon be made in corporations and boards in MP, preparations to strike reg

MP News: मप्र में जल्द होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां, क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन साधने की तैयारी

Sat, 26 Jul 2025 10:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता खुल गया है। जल्द ही कई पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है। इन नियुक्तियों के जरिए सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है, जिससे संगठन को मजबूती मिले और आने वाले निकाय चुनावों में फायदा हो।

विज्ञापन
MP News: Political appointments will soon be made in corporations and boards in MP, preparations to strike reg
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण कुसमारिया की नियुक्ति के बाद अब निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच संभावित नामों को लेकर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। इन नामों की सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही नियुक्तियों के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सहारा जमीन घोटाला: भोपाल, सागर में संपत्तियां बेचने के मामले में EOW ने दर्ज की FIR, 72.82 करोड़ की हेराफेरी
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नामों को अंतिम रूप दिया है। इसमें पूर्व मंत्री, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद तथा विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रभावशाली चेहरों को शामिल किया गया है। फिलहाल राज्य में निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों के लगभग तीन दर्जन से अधिक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मध्यप्रदेश को मिलेगा फायदा, CM डॉ. यादव बोले-विकास को मिलेगी नई गति

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर फोकस 
सरकार की मंशा है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से सभी वर्गों और क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जिससे आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी को राजनीतिक लाभ मिल सके। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले 45 निगम-मंडलों और बोर्डों में की गई पूर्ववर्ती नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। तब से अब तक इन संस्थाओं में कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में ड्रग्स तस्करी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ड्रग्स हटाओ, भोपाल बचाओ के लगाए नारे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed