{"_id":"660414ce87cd62b611060388","slug":"mp-news-police-arrested-grandson-and-daughter-in-law-who-assaulted-elderly-grandmother-started-roaring-as-so-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वृद्ध दादी से मारपीट करने वाले पोते-बहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वृद्ध दादी से मारपीट करने वाले पोते-बहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाने लगे
Wed, 27 Mar 2024 06:18 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:18 PM IST
सार
जहांगीराबाद थाना पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पोते और बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी अपने पैतृक गांव यूपी के झांसी जा रहे थे। भोपाल पुलिस दोनों को रास्ते से ही पकड़कर भोपाल लाई और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दादी को पीटने वाले पोते और बहु गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पोते ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दादी को बुरी तरह से पीटा। बुजुर्ग दादी का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने जो खाना बनाया था, वह पोते-बहू को पसंद नहीं आया। इसके बाद पोते ने अपनी दादी को पकड़ लिया और उसकी पत्नी डंडे से पीटती रही। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को झांसी भागते वक्त गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पकड़ में आते ही दोनों हाथ जोड़कर छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाने लगे।
बता दें, दादी से मारपीट की घटना का वीडियो उनके पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने चुपके से बना लिया था। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही बुजुर्ग का पोता दीपक सेन, पत्नी पूजा सेन के साथ भोपाल छोड़कर भाग रहे थे। दोनों को रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी में सैलून की दुकान चलाता है।
वीडियो के आधार पर केस दर्ज
इधर, जहांगीराबाद थाना पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पोते और बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी अपने पैतृक गांव यूपी के झांसी जा रहे थे। भोपाल पुलिस दोनों को रास्ते से ही पकड़कर भोपाल लाई और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
क्या है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया में जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें एक युवक एक बुजुर्ग महिला को कसकर पकड़े हुए है, वहीं एक महिला उक्त वृद्ध महिला की डंडे से पिटाई कर रही है। बुजुर्ग महिला खुद को छोड़ने की मिन्नतें कर रही है, लेकिन महिला-पुरुष कोई असर नहीं पड़ रहा है।