फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM will join the program of Hukumchand Mill virtually, CM's instructions to get the amount directly t

MP News: हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम में पीएम जुड़ेंगे वर्चुअली, सीएम के निर्देश मजदूरों को सीधे मिले राशि

Sat, 23 Dec 2023 01:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Dec 2023 01:47 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में शनिवार को इंदौर में आयोजित हुकुमंचद मिल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। 25 दिसंबर को इंदौर के कनकेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
MP News: PM will join the program of Hukumchand Mill virtually, CM's instructions to get the amount directly t
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस पर इंदौर के कनकेश्वर धाम में हुकुमंचद मिल के मजदूरों को उनका हक देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और मजदूरों को संबोधित करेंगे। शनिवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम में हुकुमचंद मिल के मजदूरों और उनके परिवार को उनको हक दिया जाएगा। सरकार 30 साल से बाकी मजदूरों को देनदारियां देगी। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मजदूरों को ही सीधे राशि मिले। यह सुनिश्चित करें। उन्होंने मजदूर संघों से बात करने को भी कहा। 
विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश की अन्य बंद मिलों और उनके मजदूरों को होने वाले भुगतान की लंबित जानकारी भी तलब की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से 4 हजार 800 श्रमिकों से जुड़े परिवारों के लगभग 25 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।  बता दें मुख्यमंत्री ने हुकुमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि लौटने के लिए 464 करोड़ रुपए स्वीकृत कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed