फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Shri Vayu Seva will start from Mandla also, CM said - Bamhani will be given the status of Tehsil.

MP News: मंडला से भी शुरू होगी पीएमश्री वायु सेवा, CM बोले- बम्हनी को तहसील का दर्जा दिया जाएगा

Mon, 12 Aug 2024 09:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Aug 2024 09:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को बम्हनी को उप तहसील से तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गेहूं की तरह अब धान की खरीदी पर भी बोनस दिया जायेगा। साथ ही दुग्ध उत्पादक किसानों को भी बोनस राशि दी जाएगी

विज्ञापन
MP News: PM Shri Vayu Seva will start from Mandla also, CM said - Bamhani will be given the status of Tehsil.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंडला प्रवास के दौरान रविवार को अनेक सौगातें देते हुए ग्वारा में हवाई पट्टी विकसित करने के लिए छह करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडला से भी शीघ्र ही पीएमश्री वायुसेवा प्रारंभ की जाएगी। साथ ही बम्हनी के महाविद्यालय में पीजी कोर्सेस प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बम्हनी को उप तहसील से तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गेहूं की तरह अब धान की खरीदी पर भी बोनस दिया जायेगा। साथ ही दुग्ध उत्पादक किसानों को भी बोनस राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला जिले के बम्हनी में रक्षाबंधन सह श्रावण उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंद्र देव के आशीर्वाद के बीच बम्हनी की बहनों का स्नेह और प्यार अद्भुत है। यहां पर हर घर से राखी बंधकर आई है। यह बहनों का प्यार बड़ा ही स्मरणीय हो गया है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को बहनों के खातों में राशि प्रदान की गई है। बात सिर्फ रुपये पैसों की नहीं है, बल्कि बहनों की सुविधाओं की है। बहनें योजना से मिली इस राशि से राखी के अलावा कई सामग्री खरीदती है। परिवार में जब भी रुपये आते है बहनें रुपयों का सदैव सद्उपयोग करना जानती है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। श्रावण मास त्यौहारों की श्रृंखला का पर्व है। उन्होंने कहा कि वे पहले सिर्फ एक विधानसभा की बहनों के साथ राखी पर्व मनाते रहे हैं, अब से पूरा प्रदेश उनका ही परिवार हो गया है।
विज्ञापन


घरों पर फहराएं तिरंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश रानी दुर्गावती का 500 वां जन्मदिन मना रहा है। मंडला की धरती पर ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए हैं, जिन्होंने हमेशा इस भूमि की रक्षा की है। यहां की भूमि पर रानी दुर्गावती और अवंती बाई ने मुगलों, पठानों और सुल्तानों से लड़ाईयां लड़ी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंकरशाह व रघुनाथ शाह जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इस अभियान में सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए। जो चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, मंगल पांडे, शंकरशाह, रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आपकी ओर से श्रृद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


11 हजार राखियों का संग्रह किया स्वीकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधने के लिए मंडला जिले की बहनों ने 11 हजार राखियां संग्रहित की, जिन्हें मंच से कार्यक्रम स्थल के छोर तक रेशम की एक डोर से बांधा गया था। इस डोर में बहनों की 11 हजार राखियां बांधी गई थी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से अपनी ओर खींचा। साथ ही बहनों ने मुख्यमंत्री को आभार देने के लिए 1लाख 11 हजार आभार-पत्र लिखे, जिनका संग्रह मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एनआरएलएम की दीदियों ने सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोही, सुनिता और गौरा बाई को किया लाभान्वित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली लक्ष्मी योजना से आरोही जोगी, एनआरएलएम की लखपति दीदी सुनिता चौहान और मुद्रा योजना से गोरा बाई को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने तनुश्री पाठक को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि मंडला जिले के हृदय स्थल पर रक्षाबंधन का यह आयोजन गौरवान्वित कर रहा है। बम्हनी कॉलेज में पीजी कोर्स प्रारंभ करने और वायु सेवा प्रारंभ करने की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूरी करने की घोषणा कार्यक्रम के दौरान ही की गई। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लाडली बहनें मौजूद रहीं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मंडला जिले की हवाई पट्टी ग्वारा में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्री संपतिया उईके और सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते तिरंगा रथ में सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह बैंड बाजे, लोक गीत और लोक नृत्य कर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed