फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News PM Narendra Modi praised massive plantation under name of one tree mother in Indore in Mann Ki Baat

MP News: PM मोदी ने की मन की बात, इंदौर में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृहद पौधरोपण की प्रशंसा की

Sun, 28 Jul 2024 01:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

इंदौर में 11 लाख पौधे लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड और 51 लाख पौधे लगाने के अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से पौधरोपण करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
MP News PM Narendra Modi praised massive plantation under name of one tree mother in Indore in Mann Ki Baat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में इंदौर में एक ही समय लाखों पौधेरोपण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम की चर्चा की थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अच्छे कार्य हुए। स्वच्छता के लिए अपनी पहचान बनाने वाले इंदौर में एक शानदार कार्यक्रम हुआ। यहां एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में एक वक्त में लाखों पौधे लगाए गए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आव्हान किया कि अपनी मां के नाम पेड़ लगाने के इस अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़ें। साथ ही पौधा लगाने की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर अभियान से जुड़ें। इस अभियान से जुड़कर नागरिकों को अपनी मां और धरती मां दोनों के लिए कुछ विशेष कर पाने का अहसास होगा।
विज्ञापन


बता दें मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निरंत पौधे लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि पौधरोपण कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके अलावा कर्मचारी-अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और युवाभी एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के स्वच्छ शहर इंदौर ने 24 घंटे में 11 लाख पौधे लगा कर गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। 14 जुलाई को कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक पौधा रोपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर ने 51 लाख पौध लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत ही इंदौर में 11 लाख पौधे 24 घंटे में लागने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed