फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi will come to Sagar today, many programs including foundation stone laying of Ravidas temple

MP News: पीएम मोदी आज सागर में रखेंगे रविदास मंदिर की आधारशिला, ढाना में आम सभा को करेंगे संबोधित

Sat, 12 Aug 2023 05:12 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Aug 2023 05:12 AM IST
सार

संत रविदास जी के संदेश को प्रचारित करने के लिए प्रदेश के पांच स्थानों से समरसता यात्राएं निकली हैं। 55 हजार गांव में भ्रमण करने के बाद ये यात्राएं सागर पहुंची हैं। 100 करोड़ की लागत से नागर शैली में बनने वाला भव्य मंदिर आस्था के साथ ही शोध का बड़ा केंद्र होगा

विज्ञापन
MP News: PM Modi will come to Sagar today, many programs including foundation stone laying of Ravidas temple
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सागर जिले में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संत रविदास का मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस मंदिर को नागर शैली से बनाया जाएगा। ढाना ग्राम में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस वर्ष 8 फरवरी को इस मंदिर के निर्माण की घोषणा की थी। यह मंदिर आस्था के साथ ही शोध का बड़ा केंद्र भी बनेगा।
विज्ञापन


भूमिपूजन में 500 संत हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास स्मारक मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उज्जैन, हरिद्वार, जबलपुर, राजस्थान सहित अन्य स्थानों से करीब 500 संत शामिल होंगे। 
विज्ञापन


11 एकड़ भूमि पर बनेगा मंदिर एवं कला संग्रहालय
11 एकड़ भूमि पर मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर के दीवारों पर दोहे की आकृति उकेरी जाएगी। संत रविदास मंदिर केे मध्य में 5500 वर्ग फुट में मुख्य मंदिर होगा। मंदिर में गर्भगृह, अंतराल मंडप तथा अर्धमंडप बनेंगे। संग्रहालय के प्रवेश द्वार के सामने बड़ा-सा जलकुंड बनाया जाएगा। उसके पास विहार करने योग्य विशाल गलियारा बनेगा। मंदिर की दीवारों पर दोहे की आकृति उकेरी जाएगी। मंदिर के आसपास वर्तुलाकार भूमि पर चार गैलरी बनेंगी, जिसमें संत रविदास के जीवन को विस्तृत रूप एवं आधुनिक संसाधनों की सहायता से प्रस्तुत किया जाएगा। संत रविदास की वाणी, उनके कार्य, सामाजिक योगदान को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समरसता यात्राएं पहुंची सागर
संत रविदास जी के संदेश को प्रचारित करने के लिए प्रदेश के पांच स्थानों से समरसता यात्राएं निकली हैं। 55 हजार गांव में भ्रमण करने के बाद ये यात्राएं सागर पहुंची हैं। गांव-गांव में घूम कर उस गांव की मिट्टी और ग्रामीणों की भावनाओं को जोड़ने का काम भी इन यात्राओं के माध्यम से हुआ है। दोपहर 3.15 बजे सागर के ढाना में विभिन्न परियोजनाओं, जिसमें 50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना, मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया 'फोर लेन' तथा हिनौतिया-मेलुआ 'टू लेन' सड़कों का भूमि पूजन और कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ढाना से खजुराहो होते हुए शाम 5.35 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed